आज नहीं जाएं लेसा के दफ्तर, काम नहीं होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपको बिजली बिल संशोधित कराना है या नए कनेक्शन के लिए आवेदन करना है तो
इन कामों का निपटारा करने वाले बिजली इंजीनियर सोमवार को काम नहीं करेंगे। इंजीनियर अपनी समस्याओं और चार महानगरों की बिजली व्यवस्था को निजी हाथों को सौंपे जाने के फैसले के विरोध में धरना-प्रदर्शन करेंगे।
राज्य विद्युत
परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन की लेसा इकाई के अध्यक्ष एसबी सिंह ने बताया
कि कई प्रयासों के बाद भी जूनियर इंजीनियरों एवं प्रमोटी असिस्टेंट
इंजीनियर (जूनियर इंजीनियर से प्रोन्नत) की वेतन विसंगतियों का
निराकरण नहीं हो रहा है।
उन्होंने बताया कि संगठन के आह्वान पर
प्रदेशव्यापी आंदोलन की श्रृंखला में राजधानी के जूनियर इंजीनियर एवं
प्रमोटी असिस्टेंट इंजीनियर कामकाज ठप रखेंगे। इस वजह से राजस्व वसूली भी
नहीं होगी।
ओटीएस शिविर
उपभोक्ताओं
की सुविधा के लिये तीन खंडीय इलाकों में सोमवार को एकमुश्त समाधान
योजना (ओटीएस ) के तहत पंजीकरण करने के लिये शिविर का आयोजन किया गया है।
यह शिविर राजभवन खंड के शाहजनफ रोड स्थित भेड़ीवाली कोठी, ठाकुरगंज खंड के
झंवाईटोला एवं निवाजगंज और हुसैनगंज खंड के मॉडल हाउस में पूर्वाह्न 10 से
शाम 5 बजे तक लगेंगे।