बैंकों के साथ यहां भी हो गई हड़ताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टाफ की समस्याओं को दूर करने में विफल रहे इंडियन बैंकिंग एसोसिएशन के खिलाफ आज से दो दिवसीय बैंक हड़ताल रहेगी।
प्राइवेट बैंक भी बैंकों की देशव्यापी हड़ताल में शामिल हो गए हैं। अब कहीं भी कोई काम नहीं हो रहा है। इससे लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
केंद्र सरकार के कर्मचारी भी दो दिन की हड़ताल पर बैठ गए हैं। 12-13 फरवरी को सभी विभागों में काम बंद रहेगा। इसकी योजना बनाने के लिए जीएसआई भवन में एक मीटिंग शुरू हो गई है।
यूनाइटेड फोरम फॉर बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के पदाधिकारियों के मुताबिक, सोमवार के बाद मंगलवार को भी बैंकों में काम नहीं होगा। हड़ताल से अकेले लखनऊ में करीब 350 बैंक शाखाओं में काम प्रभावित होगा।
जिसके चलते करीब 1,000 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हो सकता है। इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजेक्शन और एटीएम सेवाओं को इससे बाहर रखा गया है। निजी बैंकों के हड़ताल में शामिल होने पर कोई निर्णय रविवार को भी नहीं हो सका।
लेकिन निजी बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछली बार की तरह अगर यूनियन बंदी कराती है तो रोजमर्रा का काम प्रभावित हो सकता है। स्टाफ निजी बैंकों की शाखाओं पर रोजाना की तरह ड्यूटी पर ही रहेगा।
यूबीएफयू के मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि अभी प्राइवेट बैंकों की हड़ताल में शामिल होने की सहमति नहीं है। सोमवार तक इन बैंकों के भी हड़ताल में शामिल हो जाने की संभावना है।
वहीं हड़ताल के जिला संयोजक एसके संगतानी ने बताया कि सोमवार को दोपहर 12:30 बजे इलाहाबाद मुख्य शाखा हजरतगंज पर प्रदर्शन और सभा होगी। वहीं मंगलवार को सभा व प्रदर्शन दोपहर 12:30 बजे एसबीआई मुख्यालय परिसर में रहेगा।
प्रदेश भर के 70 हजार कर्मचारी होंगे शामिल
सोमवार से शुरू हो रही दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल में सूबे के करीब 70,000 कर्मचारी शामिल होंगे। इसमें 6500 बैंकों की शाखाओं में कोई काम बंद रहने की संभावना है।
दो दिन तक बैंकों में ट्रांजेक्शन प्रभावित होने की वजह से करीब 30,000 करोड़ रुपए का कारोबार प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।