{"_id":"cfe8d0720e03fcb9a17a7b074c349e41","slug":"strike-in-banks","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में हड़ताल से 15 हजार करोड़ की चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में हड़ताल से 15 हजार करोड़ की चपत
अतुल भारद्वाज/लखनऊ
Updated Thu, 19 Dec 2013 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दसवां वेतन समझौता लागू न किए जाने से नाराज बैंककर्मियों की हड़ताल के कारण बुधवार को बैंकों में ताले लटके रहे।
विज्ञापन
देशभर के बैंककर्मियों की यूनियनों के संगठन युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के बैनर तले हुई इस हड़ताल में सरकारी क्षेत्र के अलावा निजी बैंक भी शामिल रहे।
देशव्यापी हड़ताल के दौरान सूबे के 6500 बैंक शाखाओं में पूरे दिन तालाबंदी रही। इन शाखाओं के करीब 70,000 कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इसके चलते बैंकों में कोई काम नहीं हो सका।
विज्ञापन
अकेले यूपी में 15,000 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ। जरूरी काम के लिए बैंक पहुंचे लोगों को निराश लौटना पड़ा।
बैंककर्मियों ने एटीएम को हड़ताल से अलग रखा था, लेकिन देर शाम तक यह व्यवस्था भी चरमरा गई।
यूएफबीयू के प्रदेश संयोजक वाईके अरोड़ा ने हड़ताल के पूरी तरह सफल रहने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने दसवां वेतन समझौता शीघ्र लागू नहीं किया गया तो बेमियादी हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
मुंबई में 23 दिसंबर को यूएफबीयू की बैठक में इस संबंध में निर्णय किया जाएगा। एनसीबीई के महामंत्री बृजेश कुमार मिश्र ने कहा कि बैंककर्मियों की वेतन बढ़ोतरी के मुद्दे पर केंद्र सरकार और इंडियन बैंकिंग एसोसिएशन उदासीन बने हुए हैं।