फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   strike for two days in banks.

आज से बैंकों में दो दिन की हड़ताल, यूएफबीयू ने प्रदर्शन कर मांगा समर्थन

Wed, 30 May 2018 12:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 30 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
strike for two days in banks.
- फोटो : amar ujala

यूनाइटेड फोरम ऑफ  बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने मंगलवार शाम को राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित इलाहाबाद बैंक परिसर में इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान बुधवार व गुरुवार को प्रस्तावित हड़ताल में सभी बैंक कर्मियों और अधिकारियों से समर्थन देने का आह्वान किया गया।

विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान यूएफबीयू के राज्य संयोजक वाईके अरोड़ा ने कहा, करीब छह महीने तक वेतन वृद्धि रोके रखने के बाद आईबीए ने केवल दो प्रतिशत की वृद्धि दी है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है।
विज्ञापन


महामंत्री केके सिंह ने कहा, बड़े उद्योग घरानों को हजारों करोड़ रुपये का लोन देकर लाखों करोड़ का घाटा झेल रहे बैंक प्रबंधन व केंद्र सरकार की नीतियां कर्मचारियों के खिलाफ हैं। इस नाते हमारे लिए आंदोलन व हड़ताल का रास्ता ही बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन में दिलीप चौहान, एसके संगतानी, पवन कुमार, एसडी मिश्र, राकेश पांडेय, यूके दुबे, परमानंद, डीपी वर्मा, विनय सक्सेना, राजेश श्रीवास्तव, अनिल तिवारी और दीप वाजपेयी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed