फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   strike end

बैक फुट पर परिवहन निगम, हड़ताल खत्म

Thu, 12 Dec 2013 02:01 AM IST
निशांत कुमार यादव/लखनऊ
निशांत कुमार यादव/लखनऊ Updated Thu, 12 Dec 2013 02:01 AM IST
विज्ञापन
strike end

अवध बस डिपो के कर्मचारियों की मंगलवार को शुरू हुई हड़ताल बुधवार की देर रात नाटकीय ढंग से समाप्त हो गई।

विज्ञापन


इससे पहले परिवहन निगम अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच कई दौर की वार्ता हुई।

पहले दो चरण की वार्ता विफल होने के बाद परिवहन निगम एमडी ने चार कर्मचारी नेताओं से सहित आठ कर्मचारियों की बर्खास्तगी का आदेश दे दिया।

इसके बाद परिवहन निगम के सभी कर्मचारी संगठनों ने एकजुट हो बृहस्पतिवार से हड़ताल का ऐलान कर दिया।

बैकफुट पर आए परिवहन निगम प्रशासन ने कर्मचारियों की बर्खास्तगी का आदेश निरस्त कर दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने भी हड़ताल समाप्त कर दी।

महिला यात्री को बस में न बैठाने के आरोपी ड्राइवर और कंडक्टर के खिलाफ हुई कार्रवाई के विरोध में अवध डिपो की बसें दूसरे दिन बुधवार को भी खड़ी रहीं।

फिल्म नायक की तरह एक बस ड्राइवर और यात्री के बीच उपजा विवाद सैकड़ों लोगों पर भारी पड़ा। हड़ताल के कारण दिन में एक भी बस का संचालन नहीं हो सका।

वहीं परिवहन निगम और रोडवेज कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों के बीच शाम को हुई वार्ता विफल हो गई और विरोध का सुर उठाने वाले चार कर्मचारी नेताओं सहित आठ कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने के आदेश परिवहन निगम के एमडी मुकेश मेश्राम ने दे दिए।



इसके चलते मामले ने और तूल पकड़ लिया। निगम के सभी छह कर्मचारी संगठन एक हो गए और बृहस्पतिवार मध्यम रात्रि से लखनऊ मंडल के सभी डिपो में हड़ताल की घोषणा कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed