फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   strike cancelled of fci employees

एफसीआई कर्मियों का 9 तक अल्टीमेटम

Fri, 13 Dec 2013 09:27 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Fri, 13 Dec 2013 09:27 AM IST
विज्ञापन
strike cancelled of fci employees

केंद्र सरकार से वार्ता के बाद भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) कर्मचारियों की

विज्ञापन
शुक्रवार को प्रस्तावित एक दिन की हड़ताल नौ जनवरी तक स्थगित कर दी गई है।

कर्मचारी संगठनों ने केंद्र सरकार को नौ जनवरी तक कर्मचारियों की मांगों को पूरी करने की मोहलत दी है। पर, नियमानुसार काम आंदोलन जारी रखने का फैसला किया है।


कर्मचारी नेताओं ने यह चेतावनी भी दी है कि नौ जनवरी तक मांगें पूरी न की गई तो 10 जनवरी, 2014 को एक दिन की हड़ताल होगी। इसके बाद भी कोई हल नहीं निकला तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन कर दिया जाएगा।

एफसीआई कर्मचारी फ्रिंज बेनीफिट (चिकित्सा, बच्चों की शिक्षा, नौकर, वाहन आदि के लिए मिलने वाला भत्ता) लाभ बहाल करने व पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

एफसीआई कर्मचारी संघ के राज्य सचिव एसपी सिंह ने बताया कि निगम के कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल की कर्मचारी नेता एमसी त्यागी ने केंद्रीय खाद्य मंत्री केवी थामस और निगम के चेयरमैन प्रबंध निदेशक सी विश्वनाथ के साथ वार्ता हुई।

दो दौर की वार्ता के बाद केंद्र सरकार ने कुछ और मोहलत मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed