फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Strict action decided negligence RTE admission action against private schools start today

RTE: दाखिले में लापरवाही पर सख्त एक्शन तय, निजी स्कूलों पर शुरू हो सकती है कार्रवाई

Mon, 30 Jun 2025 03:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 30 Jun 2025 03:35 PM IST
सार

लखनऊ के निजी स्कूलों द्वारा आरटीई के तहत चयनित बच्चों को दाखिला न देने पर अब प्रशासन कड़ा रुख अपनाने जा रहा है। जिलाधिकारी के आदेश के बाद सोमवार से दोषी स्कूलों पर कार्रवाई शुरू होगी। 

 

विज्ञापन
Strict action decided negligence  RTE admission action against private schools start today
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत चयनित बच्चों को अब तक प्रवेश न देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ प्रशासन अब कड़ा रुख अपनाने जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद सोमवार से ऐसे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई शुरू होगी। जिन स्कूलों में अब तक एक भी बच्चा दाखिल नहीं हुआ है, वहां के प्रिंसिपलों को अंतिम चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


बाल गाइड, विश्वनाथ एकेडमी और गोमतीनगर स्थित जयपुरिया स्कूल जैसे संस्थानों ने अभी तक शून्य या बहुत कम बच्चों को प्रवेश दिया है। वहीं सिटी मोंटेसरी स्कूल ने 40 चयनित बच्चों में से केवल 20 को प्रवेश दिया है, जो आरटीई की शर्तों का स्पष्ट उल्लंघन है।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- यूपी बोर्ड: इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट की लिखित परीक्षा 19 जुलाई को, 46 हजार से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल; जानिए डिटेल
विज्ञापन
विज्ञापन

3000 बच्चों का इंतजार जारी

शहर में अब भी करीब 3000 गरीब बच्चे प्रवेश की प्रतीक्षा कर रहे हैं। बुधवार को डीएम विशाख जी ने समीक्षा बैठक में बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया था कि ऐसे सभी स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। अब इन स्कूलों के प्रिंसिपल के नाम से एफआईआर कराने की चेतावनी का नोटिस दिया गया है।

मुरादाबाद प्रकरण से बढ़ी सख्ती

मुरादाबाद में एक बच्ची को आरटीई के तहत प्रवेश न देने का मामला मुख्यमंत्री के जनता दरबार तक पहुंचा था, जिसके बाद कुछ ही घंटों में स्कूल को दाखिला देना पड़ा। इसी के बाद लखनऊ प्रशासन भी सक्रिय हुआ है और अब मनमानी कर रहे स्कूलों पर सीधे एक्शन की योजना है।

ये भी पढ़े- लखनऊ: चारबाग आउटर स्टेशन पर वंदे भारत पर हुआ पथराव, शीशा टूटने से सहम गए यात्री, मामला हुआ दर्ज

बीएसए राम प्रवेश ने बताया कि एक जुलाई से स्कूलों में पढ़ाई शुरू होगी, इसे ध्यान में रखते हुए प्रवेश से वंचित बच्चों को दाखिला दिलाया जाएगा। मनमानी करने वाले स्कूलों पर अब सीधे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed