फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Strict action against those who do not pay challan... 654 vehicles will be seized, 10648 DLs will be cancelled

Lucknow News: चालान न भरने वालों पर सख्ती.... 654 वाहन होंगे सीज, 10648 डीएल होंगे निरस्त

Sat, 15 Nov 2025 02:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Strict action against those who do not pay challan... 654 vehicles will be seized, 10648 DLs will be cancelled
यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते ट्रैफिक पुलिस जवान।  - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ। चालान न भरने वालों पर यातायात पुलिस अब और सख्ती करने जा रही है। जिन वाहनों पर 50 या इससे अधिक चालान बाकी हैं, वे सीज किए जाएंगे और जिन पर एक से 10 चालान लंबित हैं, उनके वाहन स्वामियों के ड्राइविंग लाइसेंस व पंजीकरण निरस्त किए जाएंगे। यातायात पुलिस ने सूची तैयार कर आरटीओ को भेज दिया है।
विज्ञापन


दरअसल, जुर्माना भरने में वाहन स्वामी लापरवाही बरत रहे हैं। 10 महीने में 12 लाख चालान हुए, जिनमें से मात्र 23 हजार ने ही जुर्माना भरा है। इस स्थिति को देखते हुए यातायात पुलिस ने 654 ऐसे वाहन चिह्नित किए हैं, जिन पर 11-50 चालान बाकी हैं। वहीं, 10,648 वाहन ऐसे हैं, जिन पर एक से लेकर 10 चालान हैं। इसमें दो व चारपहिया दोनों वाहन हैं। यातायात पुलिस ने आरटीओ को इस संबंध में पूरा डाटा ई-मेल के जरिये भेजा है। डाटा में वाहन नंबर, वाहन स्वामी का नाम, पता व मोबाइल नंबर आदि शामिल है।
विज्ञापन




जब जुर्माना भरेंगे तभी वाहन मिलेंगे

यातायात पुलिस के मुताबिक, जिन वाहनों को सीज करना है, उन्हें चिह्नित किया जा चुका है। टीमें गठित कर उन्हें सीज किया जाएगा। जब वाहन स्वामी जुर्माना यानी सभी चालान क्लियर करा लेंगे, तभी वाहन रिलीज किया जाएगा। इसमें किसी को भी कोई छूट नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरटीओ की तरफ से ढिलाई

पिछले साल भी यातायात पुलिस ने सख्ती शुरू की थी। करीब 13 हजार वाहनों का डाटा आरटीओ को भेजकर वाहन स्वामियों के डीएल व आरसी निरस्त करने को कहा था। आरटीओ ने इनमें से तकरीबन 2,300 डीएल ही निलंबित किए थे। अगर आरटीओ कार्रवाई में तेजी दिखाए तो नियम तोड़ने वालों पर अंकुश लग सकता है।



इन नियमों को सबसे अधिक तोड़ा
सबसे अधिक चालान बिना हेलमेट, रॉन्ग साइड, रेड लाइट जंप, ओवरस्पीड के हैं।

----
चालान भरने में लोग लापरवाही बरत रहे हैं। इसलिए इन पर सख्ती की जाएगी। लाइसेंस और पंजीकरण निरस्त करने के साथ ही वाहन सीज किए जाएंगे। टीमें जल्द कार्रवाई शुरू करेंगी।
-कमलेश दीक्षित,
डीसीपी ट्रैफिक

यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते ट्रैफिक पुलिस जवान। 

यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते ट्रैफिक पुलिस जवान। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed