फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   story related to subhash chandra bose

नखलऊवा पंचः जब सुभाष चंद्र बोस के एक आह्वान ने हिंदू-मुसलमानों को बांटने की नीति को फेल कर दिया

Sat, 13 Apr 2019 02:28 PM IST
ishwar ashish अखिलेश वाजपेयी, अमर उजाला लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी, अमर उजाला लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 13 Apr 2019 02:28 PM IST
विज्ञापन
story related to subhash chandra bose
डेमो

लखनऊ में हिंदू और मुसलमान मिलकर अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन चला रहे थे। आंदोलन काफी तीव्र हो चुका था। अंग्रेजों की कोशिश थी कि दोनों समुदायों में फूट डाल दी जाए। उनको लगता था कि मुसलमान और हिंदू यदि अलग-अलग हो जाएं तो आजादी के खिलाफ चल रहा आंदोलन कमजोर हो जाएगा।

विज्ञापन


इसका कुछ असर भी दिखने लगा था, जिससे आजादी के लड़ाके चिंतित थे। बात 1940 की है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस लखनऊ आए। अमीनुद्दौला पार्क में उनकी सभा हुई। सभा में मुसलमान भी आए हुए थे। ‘क्रांति आंदोलन : कुछ अधखुले पन्ने’ के प्रसंग से पता चलता है, ‘सुभाष बाबू ने कहा, मुझे पता चला है कि अंग्रेजों ने कुछ गलतफहमी फैलाकर हिंदुओं व मुसलमानों के बीच कुछ मतभेद पैदा कर दिए हैं, पर इसमें अंग्रेजों का अपना स्वार्थ है।
विज्ञापन


इससे सभी को होशियार रहना है। अंग्रेज कह रहे हैं कि हिंदू-मुसलमान समझौता कर लें। पर, मैं कहता हूं कि अंग्रेज हिंदू व मुसलमानों के बीच न पड़ें। मुसलमान हमारे साथ हैं। इस जंग-ए-आजादी में कंधे से कंधा मिलाकर लड़ रहे हैं। सुबह तक इसका सबूत भी मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दीवार पर चिपकाए लाल स्याही के इश्तिहार

story related to subhash chandra bose
सुभाष चंद्र बोस

सुभाष बाबू सभा करके चले गए। अगले दिन सुबह जब गोरों ने लखनऊ की दीवारों पर चिपके बरतानिया हुकूमत को चुनौती देते और क्रांतिकारियों का आभार जताते लाल स्याही के इश्तिहार देखे तो वे बौखला गए। इश्तिहारों पर यह भी लिखा था, ‘अंग्रेजों सफल नहीं होगे। हिंदू-मुसलमान एक हैं।

बरतानिया हुकूमत जब तक कुछ समझती और इसे रोकने की कोशिश करती तब तक लखनऊ में जगह-जगह से हिंदू व मुसलमानों के जुलूस अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ नारे लगाते हुए सड़कों पर आ गए। अंग्रेजों ने लाख कोशिश की कि लेकिन यह पता नहीं लगा पाए कि यह सब कैसे हुआ। लखनऊ में अंग्रेजों के खिलाफ जंग तेज होती गई।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed