{"_id":"53d66d0fcc6cebd6df880e4567e89018","slug":"story-of-a-police-officer-who-wants-promotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुर्सी की चाहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुर्सी की चाहत
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 11 Jul 2014 10:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस महकमे के एक आला अफसर शीर्ष पद पर नजर गड़ाए बैठे हैं। हाल ही में वह भी इस पद की दावेदारी की दौड़ में शामिल हुए हैं, लेकिन उनके पास ऐसी पैरोकारी नहीं है, जिसके दम पर वह दावेदारी को ऊपर तक पहुंचा सकें।
विज्ञापन
इसका उन्होंने दूसरा रास्ता निकाल लिया है। वह ऐसे कार्यक्रमों और बैठकों में शिरकत करने लगे हैं, जिसकी चर्चा ऊपर तक हो। पुलिस महकमे को लेकर सरकार की विभिन्न योजनाओं में वह अपनी सक्रियता बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
उनकी इस सक्रियता को देख कर अब उनके साथ के अफसर भी चर्चा करने लगे हैं कि चलो एक दावेदारी और बढ़ी।
पिछले दिनों इन आला अफसर ने पंचम तल के भी चक्कर लगाए, लेकिन उन्हें किसी ने भाव नहीं दिया।
इसके बाद से वे अपने विभाग के ही एक वरिष्ठ अधिकारी का दामन पकड़ कर चलने लगे हैं। शायद ये ही बेड़ा पार करा दें।