फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Story collection Sunhari Dhoop released

Lucknow News: कहानी संग्रह सुनहरी धूप का विमोचन

Tue, 02 Sep 2025 02:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Story collection Sunhari Dhoop released
साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्था अभिव्यक्ति की ओर से गोमतीनगर स्थित एल्डिको ग्रीन में एफिल क्लब मे
लखनऊ। साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्था अभिव्यक्ति की ओर से गोमतीनगर स्थित एल्डिको ग्रीन में एफिल क्लब में पुस्तक विमोचन व सम्मान समारोह हुआ। संस्था की ओर से प्रकाशित कहानी संग्रह सुनहरी धूप का विमोचन प्रो. कैलाश देवी सिंह, शारदा लाल, डॉ. निशा गहलौत, हेमलता शर्मा ने किया। संग्रह की प्रधान संपादक डाॅ. ऊषा चौधरी हैं, साथ ही संपादक मंडल में डाॅ. अमिता दुबे, अलका प्रमोद, डाॅ. मंजु शुक्ल व नीलम राकेश शामिल हैं। इस अवसर पर सुषमा गुप्ता को अभिव्यक्ति वाग्देवी साहित्य श्री सम्मान से नवाजा गया। संचालन अलका प्रमोद ने किया। डॉ. निरुपमा मेहरोत्रा, अर्चना प्रकाश, निर्मला सिंह, मीरा दीक्षित, रमा अग्रवाल आदि उपस्थित रहीं। अंत में दो मिनट मौन रखकर पूर्व मुख्य सचिव व साहित्यकार स्मृतिशेष डाॅ. शंभुनाथ को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed