{"_id":"5687e8d4dcd61b4900ce983651f7c0d3","slug":"story-abour-a-pps-offficer","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद के खिलाफ जांच तो दूसरों की क्या करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद के खिलाफ जांच तो दूसरों की क्या करेंगे
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Mon, 09 Sep 2013 02:14 PM IST
विज्ञापन
गोमती पार बैठने वाले एक पीपीएस अधिकारी को उनके विभाग वाले मठाधीश कहकर बुलाते हैं।
विज्ञापन
दरअसल सत्ता के करीबी माने जाने वाले इन पीपीएस अधिकारी की आदतों के चलते ऐसा हो रहा है। इन अफसर के यहां अक्सर दरबार सजा रहता है। खास तौर से जमीन से जुड़े मामलों को लेकर।
ये जब भी किसी मातहत की जांच के लिए निकलते हैं, महकमे के लोग बातें करने लगते हैं कि जब खुद साहब के खिलाफ जमीन के मामलों को लेकर जांच चल रही है तो वे किस मुंह से दूसरों की जांच करेंगे?
विज्ञापन
फिर इन्हीं अफसर के लिए मातहत यह भी कहते हैं कि जब सत्ता का है हाथ तो फिर डर की क्या बात?