फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Stones were thrown in protest against the music being played on DJ, three injured

Lucknow News: डीजे पर बज रहे गाने के विरोध पर चले पत्थर, तीन घायल

Sat, 04 Oct 2025 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 04 Oct 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Stones were thrown in protest against the music being played on DJ, three injured
लखनऊ। पारा के प्रसादी खेड़ा कॉलोनी में बुधवार देर रात डीजे पर गाना बजाने के विरोध में दो पक्षों में विवाद हो गया। नशे में धुत दो युवकों ने ज्योति लेकर जा रहे भक्तों पर ईंट-पत्थर चला दिए। हमले में तीन युवक मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए शांतिभंग के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन


काशीराम कॉलोनी निवासी अंशू गौतम के मुताबिक बुधवार रात नौ बजे फिनिक्स मॉल के पीछे स्थित ज्वाला माता मंदिर से ज्योति लेकर भक्तों के साथ डीजे पर गाना बजाते हुए जागरण स्थल की ओर जा रहे थे। इस बीच प्रसादी खेड़ा निवासी विकास राजपूत, सौभाग्य यादव ने डीजे पर बज रहे गानों का विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोपी विकास राजपूत, सौभाग्य यादव ने गाली-गलौज शुरू कर दी और पथराव कर दिया। पथराव में अक्षय पाल, अंशू गौतम और सत्यम पाल घायल हो गए। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले। सूचना पर इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में किया। पुलिस ने ज्योति लेकर जा रहे भक्तों को सुरक्षित जागरण स्थल तक पहुंचाया और घायलों का प्राथमिक उपचार कराया। इंस्पेक्टर ने बताया कि विकास राजपूत, सौभाग्य यादव का शुक्रवार को गिरफ्तार करते हुए शांतिभंग के तहत चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed