फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   stone pelting in gonda on immersion of durga idols.

गोंडा: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर बवाल, पथराव में डीएम का सिर फटा

Mon, 22 Oct 2018 11:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 22 Oct 2018 11:56 AM IST
विज्ञापन
stone pelting in gonda on immersion of durga idols.
घायल डीएम कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव व तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : amar ujala

गोंडा के कटराबाजार में प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर शनिवार को टिकौली गांव में हुआ रास्ते का विवाद देर रात तक प्रशासन खत्म नहीं करा सका था। जिसके बाद आधी रात को विसर्जन को लेकर दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। पथराव में डीएम का सिर फट गया और सीओ का गनर भी घायल हो गये। पुलिस को स्थिति संभालने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने दुर्गा प्रतिमाओं को कब्जे में लेकर प्रशासन ने विसर्जन करा दिया। जबरन विसर्जन से ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया। रविवार की सुबह आक्रोशित लोगों ने एक बस में तोड़फोड़ की और दो बाइकों को आग के हवाले कर दिया। लोगों ने कई स्थानों पर सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ ही पीएसी व रैपिड एक्शन फोर्स तैनात किया। हालात नियंत्रण में तो हैं लेकिन तनाव बरकरार है। डीएम और पुलिस कप्तान मौके पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरांव गांव की प्रतिमा विसर्जन के रास्ते को लेकर शनिवार की शाम को शुरु हुआ था। दरअसल विसर्जन के लिए पुलिस ने जो रास्ता तय किया था ग्रामीण उस रास्ते न जाकर दूसरे रास्ते ले जाना चाह रहे थे। अचानक हुए इस बदलाव का पुलिस और दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध किया तो हंगामा शुरू हो गया। देर रात तक विवाद सुलझा नहीं सका। दोनों पक्षों में तनाव बरकरार रहा। रात करीब दो बजे के आसपास दोनों पक्षों ने फिर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने संभालने का प्रयास किया लेकिन असफल रही।

पिटाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

stone pelting in gonda on immersion of durga idols.
सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है - फोटो : amar ujala

पथराव में डीएम प्रभांशु कुमार का सिर फट गया। सीओ जटाशंकर का गनर अनुज पाल भी घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज कर दोनों पक्षों को खदेड़ दिया। वहां पर मौजूद करीब 19 प्रतिमाओं को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया और सुरक्षाबलों के पहरे में उनका विसर्जन करा दिया।

सुबह जब ग्रामीणों को पता चला कि प्रतिमाओं को प्रशासन की ओर से विसर्जन करा दिया तो लोगों का आक्रोश बढ़ गया और लोग सड़कों पर उतर आए। प्रशासन ने व्यवस्था बनाने के लिए लोगों को समझाने की कोशिश की। लेकिन लोग अपनी प्रतिमाएं वापस मांग रहे हैं और पिटाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed