फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   stone pelter arrested from charbagh station

Lucknow News: वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव करने वाला चारबाग से गिरफ्तार

Sat, 05 Jul 2025 07:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 07:41 PM IST
विज्ञापन
stone pelter arrested from charbagh station
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

लखनऊ। अयोध्या से आंनदविहार जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर बीती 28 जून को चारबाग स्टेशन के आउटर पर पत्थर फेंकने वाले को शातिर को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे चारबाग स्टेशन से दबोचा गया है। उसके खिलाफ कानपुर के अनवरगंज थाने में हत्या सहित अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।


बीती 28 जून को गाड़ी संख्या 22425 वंदे भारत एक्सप्रेस अयोध्या से आनंदविहार जा रही थी। ट्रेन चारबाग स्टेशन पहुंचने के बाद जब आगे रवाना हुई तो आउटर पर ट्रेन पर पथराव कर दिया गया। इससे ट्रेन की चेयरकार बोगी सी-11 का शीशा टूट गया। लेकिन इससे यात्रियों को चोटें नहीं आई। मामले को लेकर आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जांच आरपीएफ पोस्ट के एसआई सुमित नरवाल को दी गई। उन्हें बीते शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि अभियुक्त चारबाग स्टेशन पर है। हेड कांस्टेवल मनोज कुमार जायसवाल व अमरेश यादव के साथ दविश देकर उन्होंने 30 वषीय मो. आमिर को पकड़ लिया। आमिर ने पूछताछ में बताया कि वह विहार के रोहतास जिले के शेरगंज गांव का रहने वाला है। उसे रेलवे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। उक्त मामले को लेकर जब आरपीएफ ने जव अभियुक्त का अपराधिक इतिहास तलाश तो यह जानकारी मिली कि उसके खिलाफ अनवरगंज (कानपुर) में पूर्व में मुकदमें दर्ज है। इसमें हत्या. अपहरण, पाक्सो एक्ट एससी/एसटी एक्ट के मामले चल रहे हैं। वह वांछित चल रहा था तथा अनवरगंज थाना पुलिस ने टाई हजार रुपये का इनाम भी रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed