फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Stock will be checked at 900 fertilizer shops, teams formed

Lucknow News: खाद की 900 दुकानों पर होगी स्टाक की जांच, टीमें गठित

Mon, 20 Mar 2023 06:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 06:05 PM IST
विज्ञापन
Stock will be checked at 900 fertilizer shops, teams formed
पीओएस मशीन व गोदाम के स्टाक की होगी पड़ताल, होगी कार्रवाई
विज्ञापन

थोक व गोदामों पर भी पांच टीमें पहुंचकर करेंगी खाद की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। जिले में खाद की करीब 900 दुकानों पर यूरिया और डीएपी के स्टाक की जांच होगी। इसके लिए डीएम ने 85 टीमें गठित कर दी हैं। टीमों को दुकानों पर पहुंचकर पीओएस मशीन और गोदाम में रखी खाद के स्टाक की जांच करने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा थोक विक्रेताओंं के गोदामों में खाद के स्टाक के जांच के लिए जिला स्तरीय 20 अधिकारियों की पांच टीमें बनाई गई हैं।
गेहूं की बोवाई के सीजन के बाद खाद की दुकानों पर उपलब्ध खाद की सत्यता की जांच होगी। पीओएम मशीन में उपलब्ध स्टाक का मिलान गोदाम में रखी खाद से कराया जाएगा। स्टाक में अंतर मिलने पर दुकानदारों पर कार्रवाई होगी। इसके लिए डीएम माला श्रीवास्तव ने 85 अधिकारियों की टीम बनाकर खाद की 900 फुटकर दुकानों के स्टाक के जांच के आदेश दिए हैं। सभी को एक सप्ताह में खाद के स्टाक की जांच करके रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा थोक खाद विक्रेताओं के गोदामों में खाद की उपलब्धता की जांच के लिए पांच टीमें बनाई गई हैं। जिला कृषि अधिकारी रविचंद्र प्रकाश ने बताया कि डीएम के स्तर से खाद के स्टाक की जांच के लिए टीमें बनाई गई हैं। रिपोर्ट आने के बाद डीएम के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed