फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Stirred by order of screening of clerks in health department

स्वास्थ्य विभाग में लिपिकों की स्क्रीनिंग के आदेश से हड़कंप

Thu, 17 Sep 2020 01:04 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 17 Sep 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
Stirred by order of screening of clerks in health department
MBBS batch 60 para medical degree courses will also start in GMC Doda from this session - फोटो : सोशल मीडिया
स्वास्थ्य विभाग में 50 वर्ष से ऊपर के लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारियों दक्षता की स्क्रीनिंग कराने के आदेश से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


उप्र मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन ने निदेशक प्रशासन डॉॅ. पूजा पांडेय को पत्र लिखकर इससे संबंधित कार्यालय ज्ञापन को निरस्त करने की मांग की है। उनका कहना है कि स्वास्थ्य विभाग में दर्जनों संवर्ग हैं, लेकिन सिर्फ लिपिकों की स्क्रीनिंग के लिए कमेटी बनाना संवर्ग को हतोत्साहित करने जैसा है।

एसोसिएशन के महामंत्री हीरेश सक्सेना ने निदेशक प्रशासन को पत्र लिखकर जानकारी दी है कि स्वास्थ्य विभाग में लगभग तीन हजार लिपिक हैं। इस समय 1700 से अधिक पद खाली पड़े हैं। एक-एक लिपिक के पास दोगुना काम है। खाली पदों के सापेक्ष काम करने से सरकार का कई अरब रुपये वेतन के मद का भी बच रहा है। ऐसे में इस तरह का कार्यालय ज्ञापन उचित नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के समय एक-एक कर्मचारी चार से छह घंटे अतिरिक्त राजकीय कार्य कर रहा है। स्क्रीनिंग के लिए कमेटी बनाने के आदेश से कर्मचारियों का मनोबल गिर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed