{"_id":"0cd7b2294b94230d069a5bb292f7c267","slug":"still-lack-of-oxygen-in-kgmu","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजीएमयू में ऑक्सीजन की कमी से राहत नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजीएमयू में ऑक्सीजन की कमी से राहत नहीं
अमित यादव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 31 Mar 2014 08:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केजीएमयू के पल्मोनरी मेडिसिन विभाग के मरीजों को ऑक्सीजन की कमी से राहत नहीं मिल रही है। बहुत गंभीर मरीजों को ही ऑक्सीजन सिलेंडर दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जैसे ही मरीज की स्थिति कुछ ठीक होती है उसका सिलेंडर हटाकर दूसरों को दे दिया जाता है।
रविवार को भी प्रशासनिक अधिकारियों ने निगरानी में ऑक्सीजन सिलेंडरों की आपूर्ति कराई, लेकिन कई बार कर्मचारियों और परिवारीजनों में झड़प भी हुई।
पल्मोनरी मेडिसिन विभाग में ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी के मामले में कुलपति प्रो. डी.के. गुप्ता के हस्तक्षेप के बावजूद मरीजों को राहत नहीं मिली।
ऑक्सीजन सिलेंडर की खपत कम करने के लिए डॉक्टर उन्हीं मरीजों को ऑक्सीजन लगा रहे थे, जिनकी हालत ज्यादा खराब थी। सामान्य होते ही उनका सिलेंडर हटा दिया जा रहा था।
विज्ञापन
इसके चलते कई मरीजों को दिक्कत भी हुई और उन्हें दोबारा ऑक्सीजन सिलेंडर लगाना पड़ा। मालूम हो कि पल्मोनरी मेडिसिन विभाग में फेफड़े की बीमारी के मरीज अधिक आने के कारण ऑक्सीजन की सबसे ज्यादा जरूरत रहती है।
विज्ञापन
अस्थमा, टीबी, फेफड़ों का कैंसर आदि के मरीजों का यहां इलाज किया जाता है। बावजूद सेंट्रल ऑक्सीजन सिस्टम लगाने के लिए केजीएमयू प्रशासन ने कोई प्रयास नहीं किया।
मीडिया में खबर छपने के बाद से केजीएमयू प्रशासन सक्रिय होकर बेड पर ही गैस आपूर्ति शुरू करने के प्रयास में जुट गया है।