फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   STF will reach Lucknow by late tonight with Kamran

योगी धमकी प्रकरणः कामरान को लेकर आज देर रात तक लखनऊ पहुंचेगी एसटीएफ

Mon, 25 May 2020 12:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 25 May 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
STF will reach Lucknow by late tonight with Kamran
एसटीएफ - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाले सिरफिरे को लेकर यूपी एसटीएफ आज देर रात तक लखनऊ पहुंचेगी। एसटीएफ के प्रभारी पुलिस अधीक्षक विशाल विक्रम सिंह ने बताया कि कामरान को एसटीएफ मुंबई से सड़क मार्ग से ला रही है।

विज्ञापन


उसका चार दिन का ट्रांजिट रिमांड मिला है। कामरान अमीन खान को शनिवार को महाराष्ट्र एटीएस की मदद से मुंबई से गिरफ्तार किया गया था। लखनऊ लाने के बाद उससे गहन पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने का आरोप स्वीकार कर लिया। इसके बाद कालाचौकी पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश एटीएफ के सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय के व्हाट्सएप नंबर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। जिस नंबर से धमकी दी गई थी उस नंबर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गोमती नगर थाने में धारा 505 (1) बी, 506 (2), और 507 के तहत मामला दर्ज किया था।

इसके बाद एसटीएफ लखनऊ की टीम मुंबई रवाना हुई। शनिवार देर रात मुंबई पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस चूनाभट्टी की म्हाडा कॉलोनी पहुंची और आरोपी को धर दबोचा। अब यूपी एसटीएफ ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी को लेकर लखनऊ आ रही है।


एक और गिरफ्तारी...
इसी सिललिसे में महाराष्ट्र पुलिस ने एक और शख्स को गिरफ्तार किया है। कामरान की गिरफ्तारी को लेकर नासिक से एक युवक ने लखनऊ पुलिस को फोन करके धमकी दी थी। महाराष्ट्र एटीएस ने बताया कि नासिक से गिरफ्तार युवक ने स्वीकार कर लिया है कि धमकी भरा फोन उसने ही किया था। उसे यूपी एसटीएफ को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed