फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   STF will question LDA officials

Lucknow News: एलडीए के बाबुओं से पूछताछ करेगी एसटीएफ

Sat, 05 Apr 2025 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
STF will question LDA officials
एलडीए के बाबुओं से पूछताछ करेगी एसटीएफ
लखनऊ। फर्जीवाड़ा कर एलडीए के प्लॉटों को बेचने वाले गिरोह को मदद पहुंचाने वाले बाबुओं से एसटीएफ पूछताछ करेगी। बाबुओं के खिलाफ एसटीएफ को अहम साक्ष्य मिले हैं। कर्मचारियों के अलग-अलग मामलों में लगातार संलिप्तता आने के बाद एलडीए में प्रवेश के लिए पास की व्यवस्था शुरू की गई है। हालांकि अभी भी जालसाजों का गिरोह सक्रिय है।
विज्ञापन

एसटीएफ में डिप्टी एसपी दीपक कुमार सिंह के मुताबिक गिरफ्तार किए गए गिरोह ने कई कर्मचारियों की भूमिका के बारे में जानकारी दी थी। एलडीए से बेचे गए प्लॉटों के कस्टोडियन की सूची मांगी गई थी। एलडीए भी कर्मचारियों की संलिप्तता के बारे में आंतरिक जांच कर रहा है। पुलिस की विवेचना में फर्जीवाड़ा में शामिल कर्मचारियों के नाम एफआईआर में बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन


एसटीएफ की टीम गिरोह में शामिल सुनील मिश्रा और सिंकू की तलाश में दबिश दे रही है। हालांकि, अभी तक दोनों का सुराग नहीं लग सका है। आरोपियों ने लोगों के 80 से 90 प्लॉट जालसाजी कर बेच दिए थे। इसके अलावा कई प्लॉटों का सौदा कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंसल मामले में भी मिलीभगत

एलडीए के कर्मचारियों की भूमिका अंसल मामले में भी संदिग्ध है। विवेचना कर रही पुलिस टीम ने अंसल से तत्कालीन अधिकारियों व कर्मचारियों का ब्योरा मांगा है। माना जा रहा है कि इस मामले में शासन की सख्ती के बाद कई अफसरों पर गाज गिर सकती है। मामले की विवेचना के लिए एक टीम गठित की गई है। पूरे मामले की निगरानी जेसीपी अपराध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed