{"_id":"64549fe088d135aa4a0f653c","slug":"stf-s-countdown-started-with-sagir-s-encounter-145-vicious-criminals-killed-in-25-years-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : सगीर के एनकाउंटर से शुरू हुआ था एसटीएफ का काउंटडाउन, 25 वर्ष में 145 शातिर अपराधियों को किया ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : सगीर के एनकाउंटर से शुरू हुआ था एसटीएफ का काउंटडाउन, 25 वर्ष में 145 शातिर अपराधियों को किया ढेर
Fri, 05 May 2023 01:29 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 05 May 2023 01:29 PM IST
सार
बीते पांच वर्षों के दौरान माफिया मुख्तार अंसारी गिरोह के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने का श्रेय भी एसटीएफ को जाता है। अपनी स्थापना के 25 वर्षों के दौरान एसटीएफ ने 963 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 53 आतंकवादियों को भी दबोचा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माफिया श्रीप्रकाश शुक्ला को गिरफ्तार करने के लिए वर्ष 1998 में भाजपा सरकार में बनाई गई यूपी एसटीएफ ने लखनऊ में 20 हजार के इनामी अपराधी सगीर को ढेर करके अपना काउंटडाउन शुरू किया था। अपनी स्थापना के 25 वर्ष पर बृहस्पतिवार को गौतमबुद्धनगर के कुख्यात माफिया अनिल दुजाना को एसटीएफ ने एनकाउंटर में ढेर कर जनता को राहत दिलाई है। इन 25 वर्षों के दौरान एसटीएफ ने 145 अपराधियों को ढेर किया, जिसमें पांच आतंकी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके अलावा कई दस्यु गिरोहों का भी एसटीएफ सफाया कर चुकी है। बीते पांच वर्षों के दौरान माफिया मुख्तार अंसारी गिरोह के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने का श्रेय भी एसटीएफ को जाता है। अपनी स्थापना के 25 वर्षों के दौरान एसटीएफ ने 963 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 53 आतंकवादियों को भी दबोचा। इस दौरान एसटीएफ ने अवैध शस्त्र के 150, अवैध शराब के 200, मादक पदार्थ के 420, जाली मुद्रा के 53, वन्य जीव अपराध के 85, फर्जी भर्ती के 58, साइबर क्राइम के 68, अपहरण के 127, वाहन चोरों के 29, नकल माफिया के 183, आईपीएल सट्टा के 19, लूट एवं डकैती के 130 गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन