फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   stf is searching arun brother in teacher recruitment scam

शिक्षक भर्ती परीक्षा धांधली: सिपाही अरुण के भाई की तलाश में जुटी एसटीएफ

Tue, 08 Jan 2019 01:04 AM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: MANISH sachan Updated Tue, 08 Jan 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
stf is searching arun brother in teacher recruitment scam
प्रिंसिपल उमाशंकर सिंह व सिपाही अरुण कुमार

शिक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले सरगना प्रदेश पुलिस के सिपाही अरुण के भाई अजय को एसटीएफ सरगर्मी से तलाश कर रही है। अजय मेरठ में जल भूगर्भ अधिकारी के पद पर तैनात है। अजय को गिरफ्तार करने के लिए एसटीएफ की चार अलग अलग टीमें  पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग अलग जिलों में उसे तलाश कर रही हैं।

विज्ञापन


रविवार को नेशनल इंटर कालेज के बाहर से गिरफ्तार परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले सरगना अरुण ने खुलासा किया था कि वह अपने भाई अजय के साथ मिलकर कई परीक्षाओं में पेपर लीक करा चुका है। एसटीएफ को उम्मीद है कि अजय की गिरफ्तारी के बाद गिरोह के कई और सदस्यों पर भी एसटीएफ का शिकंजा कसेगा।
विज्ञापन


मालूम हो कि रविवार को यूपी एसटीएफ ने लखनऊ में नेशनल इंटर कालेज में सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान वहां के प्रिंसिपल और कक्ष निरीक्षकों समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया था। इसमें मुख्य आरोपी उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही अरुण कुमार सिंह था जो गोसाईंगंज थाने में तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरुण ने खुलासा किया था कि वह अपने भाई अजय कुमार सिंह के साथ मिलकर कई परीक्षाओं में पेपर लीक कराकर लोगों को फायदा पहुंचाता था। फिलहाल एसटीएफ अजय की तलाश में पश्चिमी यूपी के दो जिलों में डेरा जमाए हुए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed