{"_id":"6371c65282de8970e90e2508","slug":"stf-interrogation-to-managers-of-ayush-colleges-starts","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष कॉलेजों के दाखिले में हेराफेरी: कॉलेजों के प्रबंधकों से शुरू हुई पूछताछ, शिकंजा कसना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष कॉलेजों के दाखिले में हेराफेरी: कॉलेजों के प्रबंधकों से शुरू हुई पूछताछ, शिकंजा कसना शुरू
Mon, 14 Nov 2022 10:08 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 14 Nov 2022 10:08 AM IST
सार
आयुष कॉलेजों के दाखिले में हुई हेराफेरी में अब एसटीएफ ने प्रबंधकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जौनपुर के एक महाविद्यालय के प्रबंधक को एसटीएफ लखनऊ ले आई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विस्तार
आयुष कॉलेजों के दाखिलों में हेराफेरी के मामले में एसटीएफ की संदिग्धों से पूछताछ जारी है। रविवार को भी कई लोगों से पूछताछ की गई। सूत्रों ने बताया कि एसटीएफ ने अब आयुष कॉलेजों के प्रबंधन पर शिकंजा कसना शुरू किया है।
विज्ञापन
मामले में रविवार को जौनपुर के केराकत स्थित एक डिग्री कॉलेज के प्रबंधक कृष्णा यादव से पूछताछ की गई। यादव को जांच एजेंसी लखनऊ ले आई है। इसके अलावा दाखिला कराने वाली एजेंसी के दो कर्मियों को भी रविवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - किसी भी सब रजिस्ट्रार कार्यालय में करा सकेंगे संपत्ति की रजिस्ट्री, सभी जिला मुख्यालयों पर लागू होगी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बजट न मिलने से चरमरा गईं वृद्धाश्रम की व्यवस्थाएं, चालू वित्त वर्ष में नौ जिलों को नहीं किया कोई भुगतान
सूत्रों ने बताया कि एसटीएफ अब कॉलेजों का शजरा खंगाला रही है। इसी क्रम में कृष्णा यादव को लखनऊ लाया गया है। जांच में डिग्री कॉलेज के प्रबंधन का निदेशालय में किन लोगों से संपर्क था और क्या उनके बीच किसी तरह का लेन देन हुआ था? यह पता लगाया जा रहा है।
इसके अलावा एसटीएफ दाखिले के काउंसिलिंग में शामिल वेंडर एजेंसी के मुख्य कर्ताधर्ता कुलदीप के हर संभावित ठिकानों पर उसकी तलाश कर रही है, पर अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है। कुलदीप पर काउंसिलिंग के दौरान डाटा में हेरफेर का आरोप है।