डॉक्टर अपहरण केस: एसटीएफ ने चार आरोपियों को दबोचा, पूछताछ में हैरान करने वाले खुलासे; बताया कैसे की वारदात?
डॉक्टर अपहरण केस के मामले में एसटीएफ ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में हैरान करने वाले खुलासे हुए। आरोपियों ने बताया कि कैसे और क्यों वारदात को अंजाम दिया?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में होम्योपैथिक डॉक्टर सुरेंद्र कुमार को अगवा कर सात लाख रुपये वसूलने वाले चार अपहरणकर्ताओं को यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। कर्ज से परेशान होकर आरोपियों ने रुपये की आवश्यकता पूरी करने के लिए डॉ.सुरेंद्र को अपहरण किया था। घटना में शामिल एक आरोपी डॉ.सुरेंद्र का पूर्व किराएदार है।
एसटीएफ के एएसपी विशाल विक्रम सिंह ने बताया कि डॉक्टर के अपहरण के मामले में पुलिस और एसटीएफ की टीम काम कर रही थी। सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से बीती रात एसटीएफ की टीम ने बीबीडी गोयल हाईट अपार्टमेंट के पाच चार अपहरणकर्ताओं गोंडा छपिया नेवादा सुकुवारपुर निवासी रामबाबू, बस्ती परशुरामपुर मुकुंदपुर मंदुला निवासी राजन कुमार, गोंडा के खोड़ारे मझउवा केशवनगर निवासी अमित कुमार और बस्ती पैकोलिया लोहरौली जीतीपुर निवासी राज कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से डॉक्टर से वसूले गए 1.13 लाख रुपये, एर्टिगा कार यूपी 32 ईबी 9163, चार मोबाइल और एक आधार कार्ड बरामद किया।
कर्ज से परेशान होकर डॉ का किया अपहरण
इस घटना का मास्टरमाइंड राम बाबू वर्मा है। पूछताछ में उसने बताया कि इंटर पास करने के बाद वर्ष 2021 में साकेत कालेज अयोध्या से डी-फार्मा कोर्स किया है। उसी समय डी-फार्मा करने वाले आरोपी राजन कुमार से दोस्ती हो गई थी। राजन मटियारी में दोस्त अमित कुमार व राज कुमार यादव के साथ गुरुकुल हॉस्टल में किराये का कमरा लेकर रह रहा था।
राम बाबू वर्मा की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर थी। उसने राजन कुमार को बताया था कि काफी कर्ज हो गया और कुछ काम बताओ। राजन ने राम बाबू को डॉ.सुरेंद्र के बारे में पूरी जानकारी दी। बताया कि वह पहले उनके मकान में किराए पर रहता था। राजन ने प्लान बनाया था कि अगर डॉ.सुरेंद्र का अपहरण कर लिया जाए तो वह 40 से 50 लाख रुपये फिरौती दे सकते हैं।
डॉक्टर को अगवा कर अयोध्या, गोंडा व बस्ती ले गए थे
राजन से मिली जानकारी के बाद राम बाबू ने डॉक्टर के अपहरण की पूरा प्लान तैयार किया। प्लान के तहत अमित कुमार वर्मा, राज कुमार यादव व राजन आठ दिसंबर को बच्चों के दाखिले के लिए डॉ.सुरेंद्र से मिले। बच्चों के पेपर देने के बहाने से बीबीडी स्थित अयोध्या हाईवे बुलाया।
यहां से उनकी ही कार से अगवा करके अयोध्या, गोंडा और बस्ती ले गए। असलहे के बल पर आरोपियों ने डॉक्टर सुरेंद्र सिंह को धमका कर सात लाख रुपये ऐंठ लिए।फिर 10 दिसंबर की देर रात वापस लखनऊ लाकर छोड़ गए। एसटीएफ के अनुसार आरोपी राज कुमार यादव के पहले से गोंडा, बस्ती व अयोध्या में लगभग आधा दर्जन से ज्यादा गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं।