फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   stf arrested smuggler with restricted parrot

प्रतिबंधित पक्षियों के तस्करों को एसटीएफ ने दबोचा, 605 देसी तोते भी बरामद

Fri, 14 Dec 2018 09:05 PM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: MANISH sachan Updated Fri, 14 Dec 2018 09:05 PM IST
विज्ञापन
stf arrested smuggler with restricted parrot
एसटीएफ के हत्थे चढ़े तस्कर व तोते

एसटीएफ ने लखनऊ में चल रहे अवैध पक्षी व्यापार में लिप्त दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 605 प्रतिबंधित देसी तोते बरामद कर लिए। पकड़े गए सीतापुर निवासी तौकीर व अभिषेक से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


एसटीएफ के अधिकारियों ने बताया कि पुराने लखनऊ के चौक इलाके में बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित श्रेणी के पक्षियों का अवैध कारोबार जारी होने की शिकायत की थी। एसटीएफ ने पड़ताल की तो पता चला कि चौक के अकबरी गेट के पास विक्टोरिया स्ट्रीट पर इस तरह का कारोबार होता है।
विज्ञापन


एसटीएफ ने ऐसे व्यापारियों के व्यापार स्थान के साथ साथ उनके घर और उनको पक्षियों की आपूर्ति करने वालों पर नजर रखनी शुरू कर दी थी। इससे यह पता चला कि बहेलिए तोतों की कई प्रजातियां खीरी, सीतापुर व शाहजहांपुर आदि जिलों से लाकर इन कारोबारियों को बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह तीतर व बटेर की भी स्थानीय बहेलियों द्वारा आपूर्ति की जाती है। पता चला कि इन व्यापारियों के संबंध पटना व कोलकाता के व्यापारियों से भी हैं, जहां ऊंचे दामों पर इन पक्षियों की सप्लाई की जाती है। यह सप्लाई ट्रेनों के माध्यम से किये जाने की जानकारी सामने आई।

एसटीएफ अधिकारियों का कहना है कि मुखबिर से पता चला था कि कुछ तस्कर प्रतिबंधित तोतों को सीतापुर से गोरखपुर के रास्ते नेपाल ले जाने वाले है। इस सूचना पर एसटीएफ व वन विभाग की संयुक्त टीम ने बीबीडी कालेज के सामने से मारूती वैन गाड़ी (यूपी 32 एच बी 8926) को रोकने की कोशिश की तो गाड़ी में बैठे लोग भागने लगे। टाम ने मौके पर दो तस्करों को दबोच लिया। पकड़े गए तस्करों से 605 प्रतिबंधित देसी तोते बरामद हुए।


आरोपियों ने पूछताछ पर बताया कि उन्होंने इन प्रतिबंधित देसी तोतों को सीतापुर व आसपास के क्षेत्रों से पकड़ा था और इन्हें बेचने के लिए गोरखपुर के रास्ते नेपाल ले जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ वन प्रभाग, लखनऊ के सिटी रेंज कुकरैल में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed