{"_id":"4842370f4ec9745523a28191ec7870d5","slug":"stf-arrested-naxali-commander-on-bus-stop","type":"story","status":"publish","title_hn":"STF ने मेरठ में दबोचा इनामी नक्सली कमांडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
STF ने मेरठ में दबोचा इनामी नक्सली कमांडर
विष्णु मोहन/अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Updated Tue, 07 Jan 2014 08:59 AM IST
विज्ञापन
एक अरसे से फरार चल रहे नक्सली कमांडर चनारिक दास को एसटीएफ ने मेरठ में दबोच लिया है।
विज्ञापन
बिहार से भागे एक लाख के इनामी चनारिक पर कई सनसनीखेज घटनाओं में शामिल होने के आरोप हैं। बिहार के डुमरिया, गया में लैंड माइन विस्फोट से सात सीआरपीएफ कर्मियों की हत्या का मामला प्रमुख है।
एसटीएफ ने सोमवार को चनारिक को तब दबोचा जब वह दिल्ली जाने के लिए बस से मेरठ पहुंचा। उसे मेरठ बस अड्डे से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में उसने बताया कि वह कई वर्षों से जोनल कमांडर के पद पर है। उसके नीचे आठ से दस एरिया कमांडर काम करते हैं और उसके साथ 15-20 नक्सली रहते हैं।
उसने स्वीकार किया कि उसके व साथियों के पास एके-47, एसएलआर, 30 स्प्रिंग, 315 बोर राइफल, पिस्तौल, विस्फोटक व कारतूस रहते हैं।
वे जब कोई वारदात करते हैं तो असलहा साथ ले जाते हैं। उसके बाद संगठन में जमा कर देते हैं।
गिरफ्तार नक्सली से जब पूछताछ की गई तो उसने कबूल किया कि फरारी के दौरान अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए पहले पंजाब तथा कुछ दिनों से दिल्ली में रह रहा था।
विज्ञापन
इससे पूर्व वह तमिलनाडु में भी रहा था। बिहार पहुंच कर उसे सप्लायर से असलहा, विस्फोटक एवं कारतूसों की बड़ी खेप लेनी थी।इसी नाते दिल्ली से होकर बिहार जाने वाला था।
विज्ञापन