फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   STF arrested a fraud journalist

1.25 करोड़ रुपये में केडीए का वीसी बनवाने वाला कथित पत्रकार दबोचा, एसटीएफ ने की कार्रवाई

Sat, 23 May 2020 04:11 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 23 May 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
STF arrested a fraud journalist
आरोपी पीयूष अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
एसटीएफ ने एक आईएएस अफसर को कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) का वीसी बनवाने के नाम पर 1.25 करोड़ का सौदा करने वाले कथित पत्रकार को दबोच लिया है। यह कार्रवाई एक चैनल पर वायरल आडियो क्लिप के आधार पर की गई है। संबंधित अधिकारी की रिपोर्ट भी सरकार को भेज दी गई है।
विज्ञापन


एसटीएफ के आईजी अमिताभ यश ने बताया कि एसटीएफ ने ट्रांसफर व पोस्टिंग के नाम पर ठगी करने वाले पीयूष अग्रवाल (30) को उसके गाजियाबाद स्थित राजनगर एक्सटेंशन के श्रृष्टि अपार्टमेंट से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पीयूष ने बताया कि वह सामाजिक कार्यकर्ता और डीडी न्यूज का पत्रकार है। आडियो क्लिप में उसके व कमलेश नाम के व्यक्ति की बातचीत है। सोसायटी के गौरीकांत दीक्षित से उसके पारिवारिक संबंध हैं। दीक्षित धोखाधड़ी के आरोप में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडी न्यूज का कार्ड निकला फर्जी

दीक्षित ने उससे एक आईएएस को कानपुर नगर विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनवाने के लिए कहा था। इस पर उसने सवा करोड़ का खर्च बताया था। इस सिलसिले में वह दीक्षित के साथ और अकेले कई बार लखनऊ आया था।

दीक्षित ने ही उसकी कमलेश नाम के एक व्यक्ति से लखनऊ मेें मुलाकात कराई थी। उसने बताया कि कमलेश और आईएएस के रिश्तेदार आपस में बिजनेस पार्टनर हैं। गौरीकांत के ही कहने पर कमलेश ने 2 मार्च को फोन पर मुलाकात तय की।

फिर राजधानी के एक होटल में लिफाफे में एडवांस के पंद्रह लाख रुपये दिए थे। पीयूष ने बताया कि उसने कमलेश को दो लाख रुपये दे दिए। दो लाख दीक्षित के खाते में डाले। बाकी 11 लाख लेकर दिल्ली चला गया था।

लॉकडाउन होने से किसी से।संपर्क नहीं हो सका तो कमलेश पैसा मांगने लगा। इसी बीच दीक्षित को साउथ दिल्ली पुलिस ने जेल भेज दिया। उसकी जमानत पर अन्य कार्यों में रुपये खर्च हो गए। डीडी न्यूज का कार्ड फर्जी निकला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed