{"_id":"5c04f46fbdec2241595ba7ea","slug":"steno-who-did-scam-in-lesa-project-got-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेसा: पसंदीदा कंपनी को ठेका देकर घोटाला करने वाले स्टेनो पर गिरी गाज, किया गया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेसा: पसंदीदा कंपनी को ठेका देकर घोटाला करने वाले स्टेनो पर गिरी गाज, किया गया निलंबित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 03 Dec 2018 02:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी पसंद की कंपनी को 17.50 लाख का ठेका देकर हेराफेरी करने के मामले में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक संजय गोयल की फटकार के बाद लेसा (ट्रांस गोमती) के सर्किल 10 के स्टेनो पी सी श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
मामले में पसंद की कंपनी को ठेका दिलाकर भुगतान भी कर दिया गया था। जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री के जन सुनवाई पोर्टल पर की गई थी। जिसके बाद स्टेनो व अकाउंटेंट को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था।
विज्ञापन
शिकायत के मुताबिक, एसएसवी इंटरप्राइजेज कंपनी के विजय सिंह ने बताया था कि 17.50 लाख रुपये के जिस टेंडर को निरस्त होना चाहिए था , उसका ठेका चहेती कंपनी को दे दिया गया और काम के बाद भुगतान भी कर दिया गया।
विज्ञापन
आरोप था कि कंपनी को ठेका देने के लिए धरोहर राशि में हेराफेरी की गई। विजय सिंह ने शिकायती पत्र में कंपनी अकाउंट से ट्रांसफर हुई रकम का साक्ष्य बैंक स्टेटमेंट के रूप में अटैच किया था। सर्किल-10 का आरोपी स्टेनो इससे पहले सर्किल-4 में तैनाती के दौरान 10 करोड़ रुपये के टेंडर में घपला कर चुका है, जो लोकायुक्त की शिकायत में सिद्घ भी हो चुका है।