फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   State's tax collection in Yogi government is a hallmark of good governance: Rajeshwar Singh

योगी सरकार में प्रदेश का कर संग्रहण सुशासन की पहचान: राजेश्वर सिंह

Tue, 17 Feb 2026 02:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
State's tax collection in Yogi government is a hallmark of good governance: Rajeshwar Singh
राजेश्वर सिंह।
लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने प्रदेश कर राजस्व चार गुना बढ़ने पर सीएम योगी की तारीफ की है। उन्होंने सपा सरकार से तुलना करते हुए बताया कि सपा सरकार में वर्ष 2012-13 में कर राजस्व लगभग 54,000 करोड़ था, जो 2016-17 में लगभग 85,000 करोड़ हुआ। प्रशासनिक शिथिलता, भ्रष्टाचार और राजनीतिक संरक्षण के कारण राजस्व तंत्र में व्यापक रिसाव देखने को मिलता था लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार ने सख्त निर्णय, पारदर्शी नीति और भ्रष्टाचार के विरुद्ध शून्य सहनशीलता अपनाकर राजस्व तंत्र को प्रभावी और जवाबदेह बनाया। इसी का परिणाम है कि वर्ष 2026-27 के लिए कर राजस्व का अनुमान 3.34 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। यह पूर्व काल की तुलना में चार गुना अधिक है। बढ़ता हुआ राजस्व न केवल राज्य की वित्तीय मजबूती को दर्शाता है, बल्कि यह भाजपा सरकार की विकासोन्मुख नीतियों और सशक्त नेतृत्व की ऐतिहासिक उपलब्धि भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed