फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   statement on badaun rape case

बदायूं गैंगरेप पर सरकार का शर्मनाक बयान!

Mon, 02 Jun 2014 10:17 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 02 Jun 2014 10:17 AM IST
विज्ञापन
statement on badaun rape case

बदायूं गैंग रेप कांड पर जहां प्रदेश सरकार की किरकिरी हो रही है, वहीं सरकार के प्रवक्ता ने बेतुका बयान देकर  मामले पर सरकार की संवेदनहीनता का प्रमाण दिया है।

विज्ञापन


प्रदेश में आए दिन हो रही बलात्कार की घटनाओं पर सरकार ने एक बेतुका बयान दिया है।

नियमित प्रेस ब्रीफिंग में गृह विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि, इसमें कोई नई बात नहीं है, नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़े भी बताते हैं कि यहां दुराचार की रोजाना 10 घटनाएं होती हैं, इसके बावजूद यूपी क्राइम रेट में 22वें नंबर पर है। यानी 21 राज्यों में यूपी के मुकाबले ज्यादा अपराध है।

विज्ञापन

नहीं कर रहे किसी का बचाव

statement on badaun rape case

गृह विभाग की दैनिक पत्रकार वार्ता में शुक्रवार शाम आईजी एसटीएफ आशीष कुमार गुप्ता ने कहा कि रेप के मामलों में पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है। हम किसी का बचाव नहीं कर रहे हैं।

बलात्कार पीड़ित महिला की मेडिकल जांच के साथ ही डीएनए फिंगर प्रिंट भी लिया जा रहा है।

आरोपी जब पकड़े जाते हैं तो उनकी भी डीएन फिंगर प्रिंट मिलान की जाती है। प्रदेश में प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस एक्ट (पाक्सो) के तहत कार्रवाई की जा रही है।

ये भी दिया एक तर्क

statement on badaun rape case

आईजी एसटीएफ आशीष कुमार गुप्ता ने कहा कि  प्रदेश में जितनी भी बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं, उनमें से 60 से 65 फीसदी उस समय होती हैं जब महिलाएं शौच के लिए घर से बाहर खेतों व जंगलों में जाती हैं।

अगर घरों में शौचालय बन जाएंगे तो बलात्कार की घटनाओं में भी काफी कमी आ जाएगी।

इसके लिए गृह विभाग ने संबंधित विभागों से घरों में शौचालय बनवाने के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed