{"_id":"627be0225da7a5788c6d43a3","slug":"statement-of-raj-babbar-filed-in-fake-vote-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: फर्जी मतदान का आरोप लगाने के मामले में राज बब्बर का बयान दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: फर्जी मतदान का आरोप लगाने के मामले में राज बब्बर का बयान दर्ज
Thu, 12 May 2022 12:17 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 12 May 2022 12:17 AM IST
सार
फर्जी मतदान के एक मामले में फिल्म अभिनेता व कांग्रेस नेता राज बब्बर का बयान दर्ज कर लिया गया है। मामले से संबंधित एक व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
राज बब्बर (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लोकसभा में फर्जी मतदान का आरोप लगाने, चुनाव कर्मियों से मारपीट व गाली-गलौज करने के मामले में आरोपी तत्कालीन सपा प्रत्याशी राजबब्बर का बयान बुधवार को दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अंबरीश कुमार श्रीवास्तव ने राज बब्बर को अपने बचाव के लिए साक्ष्य पेश करने के लिए 24 मई की तारीख तय की है।
विज्ञापन
पत्रावली के मुताबिक 2 मई 1996 में मामले में मतदान अधिकारी श्रीकृष्ण सिंह राणा ने थाना वजीरगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया गया है कि मतदान केंद्र पर सपा प्रत्याशी राज बब्बर और शिव सिंह यादव अपने पांच-सात लोगों ने आरोप लगाया कि फर्जी मतदान कराया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके बाद इन लोगों ने मतदान अधिकारी श्रीकृष्ण सिंह राणा व शिव कुमार सिंह के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। मामले में पुलिस ने 3 सितंबर 1996 को अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था। मुकदमे की सुनवाई के दौरान शिव कुमार सिंह की मृत्यु हो गई।