{"_id":"650ee2e241be6247a90254c6","slug":"state-team-reached-for-pg-studies-got-necessary-documents-completed-raebareli-news-c-101-1-slko1033-4464-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पीजी की पढ़ाई को पहुंची स्टेट की टीम, जरूरी दस्तावेज पूर्ण कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पीजी की पढ़ाई को पहुंची स्टेट की टीम, जरूरी दस्तावेज पूर्ण कराए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में रेजीडेंट डॉक्टर जल्द ही करेंगे पीजी की पढ़ाई
दूसरी टीम पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण करके तैयारियों को देखेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। जिला अस्पताल में पीजी की पढ़ाई शुरू कराने को लेकर काम शुरू हो गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के डॉ. मंगल सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर डिप्लोमेट नेशनल बोर्ड (डीएनबी) की पढ़ाई शुरू कराने के लिए दस्तावेजों को पूर्ण कराया। उन्होंने सीएमएस डॉ. महेंद्र मौर्या से अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों के बारे में गुफ्तगू की।
एमबीबीएस की पढ़ाई करने के बाद डॉक्टरों को विशेषज्ञ चिकित्सक बनने के लिए पीजी की पढ़ाई करनी पड़ती है। शासन ने अब जिला अस्पतालों में भी पीजी की पढ़ाई की व्यवस्था कर दी है। एनएचएम के डॉ. मंगल सिंह गत शुक्रवार को जिला अस्पताल आए। दो दिन में उन्होंने डीएनबी के तीन वर्षीय कोर्स की पढ़ाई के लिए अभिलेखीय तैयारियां पूरी कराई। अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों के बारे में भी जानकारी ली। जल्द ही स्टेट की दूसरी टीम आकर तैयारियों की बानगी लेगी। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. महेंद्र मौर्या ने बताया कि एनएचएम के डॉ. मंगल सिंह आए थे। डीएनबी की पढ़ाई को लेकर दस्तावेजों को पूर्ण कराया है। एक-एक करके तैयारियां पूरी कराई जा रहीं हैं।