फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   State Teachers Union angry over increasing Group C quota secondary schools warns pen strike

UP: माध्यमिक विद्यालयों में समूह ग का कोटा बढ़ाने का विरोध, कमल बंद हड़ताल की चेतावनी

Mon, 23 Jun 2025 03:37 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 23 Jun 2025 03:37 PM IST
सार

माध्यमिक शिक्षा विभाग में समूह ग का कोटा बढ़ाने पर राजकीय शिक्षक संघ ने विरोध किया है। संघ ने कलम बंद हड़ताल और न्यायालय जाने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
State Teachers Union angry over increasing Group C quota secondary schools warns pen strike
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा विभाग की सामान्य शिक्षा संवर्ग (समूह ख) के पदों पर खंड शिक्षाधिकारियों (समूह ग) को 17 से बढ़ाकर 34 फीसदी पदोन्नति कोटा देने की तैयारी का राजकीय शिक्षक संघ ने विरोध किया है। संघ ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर इसमें हस्तक्षेप की मांग की है। विरोध में कलम बंद हड़ताल और न्यायालय जाने की चेतावनी भी दी है।

विज्ञापन


संघ के प्रांतीय अध्यक्ष रामेश्वर पांडेय की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि सामान्य शिक्षा संवर्ग (समूह ख) की पदोन्नति नियमावली 1992 में उपविद्यालय निरीक्षक (डीआई) का पदोन्नति कोटा 17 फीसदी था तथा वे 3 साल का पढ़ाई का अनुभव रखते थे। वर्तमान में डीआई का पद मृत घोषित कर दिया गया है। खंड शिक्षाधिकारियों के पास 3 वर्ष का पढ़ाई का अनुभव नहीं है, अर्थात उनके पास आवश्यक योग्यता भी नहीं है।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: 'स्कूल जाना चाहती हूं... मेरा एडमिशन करा दीजिए', जनता दर्शन में बोली बच्ची, बात सुन मुस्कुरा उठे सीएम योगी
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि पूर्व में एसडीआई और डीआई की संख्या करीब 1368 थी, तब पदोन्नति कोटा 17 फीसदी था। अब इनकी संख्या कम होकर 1031 हो गई है। इसलिए पदोन्नति कोटा बढ़ाना असांविधानिक व नियम विरुद्ध है।

खंड शिक्षाधिकारी का पद (समूह ग) का है तथा इनका ग्रेड पे 4800 का है। जबकि डीआई समूह ख 5400 ग्रेड पे का पद है। जिसकी पदोन्नति सामान्य शिक्षा संवर्ग समूह ख के पद पर होती थी। खंड शिक्षाधिकारी समूह ग व अधीनस्थ राजपत्रित प्रधानाध्यापक (समूह ख) का पद है। समूह ख से समूह ख में पदोन्नति होती है। समूह ग से समूह ख में पदोन्नति नहीं होती है।


ये भी पढ़े- UP: टेक ऑफ से पहले हुआ कुछ ऐसा, पायलट की सूझबूझ से बची 177 यात्रियों की जान; एअर इंडिया की दो उड़ानें रद्द

ऐसे में विभाग मनमानी कर रहा है। उन्होंने मांग की कि राजकीय शिक्षकों-शिक्षिकाओं का पदोन्नति कोटा क्रमशः 61 फीसदी पुरुष व 22 फीसदी महिला था। इसको 50- 50 फीसदी किया जाए। उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा के अधिकारी जानबूझकर नियम विरुद्ध राजकीय शिक्षकों की पदोन्नति कोटा कम करते हुए खंड शिक्षाधिकारियों का पदोन्नति कोटा बढ़ा रहे हैं।

संघ की प्रांतीय महामंत्री छाया शुक्ला ने कहा है कि इस पर रोक न लगने पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक 1 जुलाई से पूरे प्रदेश में कलम बंद हड़ताल करेंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार व माध्यमिक शिक्षा विभाग की होगी। कहा कि संघ इसे लेकर न्यायालय तक लड़ाई लड़ने को तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed