फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   State Sub Junior Hockey Competition: Lucknow enters semi-finals by defeating Jhansi.

राज्य सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता: झांसी को हराकर लखनऊ सेमीफाइनल में, अंतिम चार की तस्वीर साफ

Fri, 08 Nov 2024 01:21 PM IST
ishwar ashish खेल संवाददाता, लखनऊ
खेल संवाददाता, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 08 Nov 2024 01:21 PM IST
सार

मुकाबले का पहला गोल झांसी ने किया इसके बाद लखनऊ ने जबरदस्त वापसी करते हुए मुकाबले को एकतरफा बना दिया। इसके बाद अंतिम चार की तस्वीर साफ हो गई।
 

विज्ञापन
State Sub Junior Hockey Competition: Lucknow enters semi-finals by defeating Jhansi.
मुकाबले के दौरान गेंद के लिए संघर्ष करते खिलाड़ी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेजबान लखनऊ ने झांसी को 8-1 से करारी मात देते हुए जमनलाल शर्मा मेमोरियल राज्य सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अन्य मुकाबलों के तहत गाजीपुर, करमपुर और प्रयागराज की टीमों ने जीत दर्ज करते हुए अंतिम चार में जगह बनाई। चंद्रभान गुप्त मैदान में खेली जा रही प्रतियोगिता के दूसरे क्वार्टर फाइनल में लखनऊ का सामना झांसी से हुआ।

विज्ञापन


एकतरफा मुकाबले का पहला गोल झांसी के नाम रहा। इसके बाद लखनऊ के खिलाड़ियों ने धमाकेदार वापसी की और एक के बाद एक आठ गोल ठोककर मुकाबला एकतरफा बना लिया। विजेता टीम से कप्तान शिवांशु, आमिर अहमद और अनस अंसारी ने दो-दो गोल ठोके, जबकि रियाज और मो. शाहिद एक-एक गोल करने में सफल रहे।
विज्ञापन


दिन के दूसरे मुकाबले में करमपुर ने भदोही को 4-0 से पराजित किया। यह मुकाबला भी एकतरफा रहा, जिसमें करमपुर के खिलाड़ियों ने दबदबा कायम किया। मैच के दौरान करमपुर की ओर से जॉनसन ने दो और राज व शिवम ने एक-एक गोल किए। दिन के तीसरे क्वार्टर फाइनल में गाजीपुर ने रामपुर को 4-0 से करारी मात दी। मुकाबले की शुरुआत से ही गाजीपुर के खिलाड़ी हावी हो गए, जो अंत तक कायम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच के दौरान विजेता टीम से कृष सिंह, प्रसंज, राज मौर्या और निकेत बिंद ने एक-एक गोल किए। दिन के आखिरी क्वार्टर फाइनल मुकाबले में प्रयागराज ने विवेक अकादमी वाराणसी पर 1-0 से रोमांचक जीत दर्ज की। मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों का आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया।


खेल के 14वें मिनट में अनिकेत ने साथी खिलाड़ी के पास पर गोल करते हुए प्रयागराज को 1-0 से बढ़त दिलाई। एक गोल से पिछड़ने के बाद विवेक अकादमी ने हमलों की झड़ी लगा दी लेकिन प्रयागराज की सजग रक्षापंक्ति के आगे उनकी एक भी नहीं चली। अंत में प्रयागराज ने 1-0 से मुकाबला अपने नाम किया।

आज के मुकाबले (सेमीफाइनल)
करमपुर बनाम गाजीपुर
प्रयागराज बनाम लखनऊ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed