{"_id":"46a79d6045fc18a0e62f0e0ebd3d2af1","slug":"state-scientist-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग वैज्ञानिकों को इस कतार में भी नहीं मिली जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग वैज्ञानिकों को इस कतार में भी नहीं मिली जगह
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Sat, 07 Sep 2013 10:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य विज्ञान पुरस्कारों की दौड़ से इस बार उम्रदराज वैज्ञानिक बाहर हो गए हैं। राज्य स्तरीय चयन समिति ने इन पुरस्कारों के लिए युवा वैज्ञानिकों का चयन किया है।
विज्ञापन
सभी वैज्ञानिकों के नाम फाइनल हो गए हैं। हालांकि नामों का खुलासा कार्यक्रम के एक-दो दिन पहले ही किया जाएगा। पुरस्कार वितरण समारोह इस माह के अंत में होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
पुरस्कार मुख्यमंत्री अखिलेश यादव देंगे। उनका समय मिलते ही तारीख तय कर वैज्ञानिकों को आमंत्रण पत्र भेज दिए जाएंगे। विज्ञान के क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले वैज्ञानिक, शिक्षक व छात्रों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग हर साल पुरस्कृत करता है।
विज्ञापन
यह पुरस्कार उत्तर प्रदेश में जन्मे या पिछले 10 वर्षों से प्रदेश में कार्यरत लोगों को ही दिया जाता है। इनमें सबसे अहम पुरस्कार विज्ञान गौरव है, जो ख्यातिलब्ध वैज्ञानिकों को दिया जाता है।
इस वर्ष पुरस्कारों में युवाओं को सबसे ज्यादा तरजीह दी गई है। इसके पीछे मकसद है कि युवा वैज्ञानिकों को सम्मान देकर उन्हें और बेहतर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।
चूंकि उम्रदराज वैज्ञानिकों से भविष्य में और ज्यादा काम की उम्मीद नहीं की जा सकती, जबकि युवा वैज्ञानिक सम्मान पाकर दोगुनी क्षमता से अपने काम में जुट जाते हैं।
विज्ञान पुरस्कार एक नजर
पुरस्कार का नाम-संख्या - पुरस्कार राशि
विज्ञान गौरव - एक - 1 लाख रुपये
विज्ञान रत्न - दो - 50 हजार रुपये
यंग साइंटिस्ट- पांच - 25 हजार रुपये
साइंस टीचर - पांच - 25 हजार रुपये
इनोवेशन - पांच - 25 हजार रुपये
बाल वैज्ञानिक- पांच - 10 हजार रुपये
इन्हें मिल चुका विज्ञान गौरव सम्मान
डॉ. नित्यानंद, प्रो. वीपी काम्बोज, डॉ. राम बदन सिंह, डॉ. पीएस गोयल, आरसी मेहरोत्रा, डॉ. लालजी सिंह, डॉ. भोला नाथ धवन, डॉ. जयपाल मित्तल, प्रो. एसएस कटियार, डॉ. मंजु शर्मा, डॉ. आरपी बाजपेई, डॉ. जेएस यादव, प्रो. महेंद्र भंडारी, डॉ. पीके सेठ, डॉ. जावेद इकबाल, डॉ. एमपी यादव, डॉ. अख्तर हसीब, डॉ. राजकुमार, डॉ. अनिल कुमार त्यागी, डॉ. कबीरुद्दीन, डॉ. नरेंद्र टूटेजा, डॉ. राकेश कपूर, डॉ. चंद्रशेखर नौटियाल, प्रो. मुहम्मद इकबाल, प्रो. आरके शर्मा और डॉ. सुनील प्रधान।