{"_id":"630260081fbef37db66e1dae","slug":"state-president-aditya-said-praspa-will-contest-civic-elections-on-every-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद लखनऊ पहुंचे आदित्य ने कहा, हर सीट पर निकाय चुनाव लड़ेगी प्रसपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद लखनऊ पहुंचे आदित्य ने कहा, हर सीट पर निकाय चुनाव लड़ेगी प्रसपा
Sun, 21 Aug 2022 10:10 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 21 Aug 2022 10:10 PM IST
सार
मीडिया से बातचीत में आदित्य ने प्रसपा संस्थापक शिवपाल सिंह यादव की जन्माष्टमी पर लिखी गई चिट्ठी पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि यह चिट्ठी जन्माष्टमी पर हजारों साल पहले हुई घटना पर लिखी गई थी। इसे किसी से जोड़ना गलत है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली की, लेकिन बुलडोजर नीति को गलत ठहराया।
विज्ञापन
प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य का स्वागत करते र नगर अध्यक्ष सऊद खान और प्रमुख महासचिव अजय त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रसपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव ने रविवार को शक्ति प्रदर्शन किया। आगरा एक्सप्रेसवे से लखनऊ की सीमा में प्रवेश करते ही प्रदेश कार्यालय तक गाजे-बाजे के साथ कार्यकर्ताओं के स्वागत से अभिभूत आदित्य ने एलान किया कि पार्टी हर सीट पर निकाय चुनाव लड़ेगी। लोहियावादी ही प्रदेश में तीसरी ताकत बनेंगे। भविष्य में कोई भी दल उनकी अनदेखी नहीं कर पाएगा। आदित्य ने सोमवार को पार्टी के विभिन्न फ्रंटल संगठनों की बैठक बुर्लाई है।
विज्ञापन
पार्टी कार्यालय में आदित्य ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि निकाय चुनाव में अपनी ताकत का अहसास कराएं। वार्डवार कमेटियां बनाने का निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में हर वार्ड से उम्मीदवार उतारा जाएगा। नाम लिए बगैर उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि असली लोहियावादी ही प्रदेश में तरक्की की इबारत लिख सकते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के पुराने साथियों को वापस लाया जाएगा। इस दौरान प्रमुख महासचिव अजय त्रिपाठी मुन्ना, लखनऊ मंडल प्रभारी राम सिंह यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुंदर लाल लोधी, बौद्धिक सभा के अध्यक्ष दीपक मिश्रा, हरिशंकर यादव, रंजीत सिंह, महानगर अध्यक्ष सऊद खान, अरविंद सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
शिवपाल की चिट्ठी पर सफाई
मीडिया से बातचीत में आदित्य ने प्रसपा संस्थापक शिवपाल सिंह यादव की जन्माष्टमी पर लिखी गई चिट्ठी पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि यह चिट्ठी जन्माष्टमी पर हजारों साल पहले हुई घटना पर लिखी गई थी। इसे किसी से जोड़ना गलत है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली की, लेकिन बुलडोजर नीति को गलत ठहराया।
विज्ञापन