फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   State mourning for one day on the death of UAE presidentin Uttar Pradesh.

यूपी: संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति के निधन पर प्रदेश में राजकीय शोक

Sat, 14 May 2022 12:11 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 14 May 2022 12:11 PM IST
सार

संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा के निधन पर प्रदेश के एक दिन का राजकीय अवकाश रहेगा।

विज्ञापन
State mourning for one day on the death of UAE presidentin Uttar Pradesh.
संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा - फोटो : Social Media

विस्तार

संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा के निधन पर उत्तर प्रदेश में आज यानी शनिवार को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।
विज्ञापन


इस दौरान राष्ट्रध्वज झुका रहेगा और किसी भी राजकीय कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

शेख खलीफा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है।

 संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति और अबूधाबी के शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नहयान (73) का शुक्रवार को इंतकाल हो गया था। वह काफी दिन से बीमार थे।

शेख खलीफा 3 नवंबर 2004 को यूएई के राष्ट्रपति और अबूधाबी के शासक चुने गए थे। इससे पहले उनके पिता शेख जायद बिन सुल्तान अल नहयान राष्ट्रपति थे। 1971 में यूएई के पहले राष्ट्रपति बनने के बाद वह 2 नवंबर 2004 को इंतकाल तक रहे।
विज्ञापन


1948 में जन्मे शेख खलीफा शेख जायद के बड़े बेटे और अबूधाबी के 16वें शासक थे। अपने शासनकाल में शेख खलीफा ने संघीय और अबूधाबी की सरकार में बड़े बदलाव किए। वर्ष 2008 के आर्थिक संकट के समय उन्होंने यूएई को संकट से उबारने में महती भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed