{"_id":"455b6fadef11b8e65851a0a378e75771","slug":"state-govt-ask-for-reply-on-land-for-jauhar-university-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजम के ड्रीम प्रोजेक्ट पर कोर्ट ने मांगा जवाब!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम के ड्रीम प्रोजेक्ट पर कोर्ट ने मांगा जवाब!
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Fri, 31 Oct 2014 09:10 AM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने रामपुर में किसानों की जमीनों का जबरन बैनामा कराकर जौहर विश्वविद्यालय में मिलाए जाने के आरोप पर प्रदेश सरकार से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
कोर्ट ने सरकार से 10 दिन में हलफनामा दाखिल करने के लिए कहा है। रामपुर के मजरा अलियागंज निवासी मो. हसन और 25 अन्य की अवमानना याचिका पर बृहस्पतिवार को सुनवाई के दौरान तमाम ऐसे बैनामे दाखिल किए गए जिनके बारे में कहा गया कि किसानों से जबरन कागजों पर अंगूठे लगवाए गए।
विज्ञापन
यह भूमि अब जौहर विश्वविद्यालय में शामिल की जा रही है। इस कार्य में पुलिस भी शामिल है। पुलिसकर्मी रात में किसानों को उठा ले जाते हैं और उनसे जबरदस्ती अंगूठा लगवा लेते हैं। अवमानना याचिका पर सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति आरडी खरे ने इन आरोपों पर भी सरकार से जवाब मांगा है।
विज्ञापन
याचिका में कहा गया कि एक जनहित याचिका पर सुनवाई के समय प्रदेश सरकार ने हलफनामा दिया था कि बिना भूमि अधिग्रहण किए किसी की भी जमीन नहीं ली जाएगी। इसके बावजूद किसानों से जबरन जमीन हथियाई जा रही है। इसलिए मामला अवमानना का बनता है।
Trending Videos
पहले भी मांगा था जवाब
पूर्व में भी कोर्ट ने प्रदेश सरकार से इस याचिका पर जवाब मांगा था। आज सुनवाई के दौरान नए तथ्य अदालत के समक्ष प्रस्तुत किए गए।