फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   State government will take strict steps to control prices of potato, onion, vegetables and pulses

आलू, प्याज, सब्जियों और दालों के दामों को नियंत्रित करने के लिए प्रदेश सरकार उठाएगी कड़े कदम

Sun, 01 Nov 2020 10:55 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 01 Nov 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
State government will take strict steps to control prices of potato, onion, vegetables and pulses
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी में आयोजित एक बैठक के दौरान आलू, प्याज, सब्जियों और दालों के दामों को नियंत्रित करने के निर्देश दिए। साथ ही जमाखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने जमाखोरों के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई करने को भी कहा है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इन आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने के सभी प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जमाखोरी के माध्यम से मुनाफाखोरी में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार जनता की कठिनाइयों के प्रति पूरी तरह से संवेदनशील है। जनता को राहत देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जमाखोरों के खिलाफ प्रभावी ढंग से छापेमारी की कार्रवाई करके आलू, प्याज, सब्जियों और दालों आदि की बाजार में पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2-3 दिनों में आलू के दाम नीचे आने की उम्मीद
उधर, उद्यान विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 31 अक्टूबर तक कोल्ड स्टोरेज से 90 प्रतिशत आलू की निकासी हो चुकी है। साथ ही यह आशंका भी जताई है कि निकाला गया आलू मंडी में भेजने के बजाय अन्यत्र रख लिया गया है, ताकि दाम नीचे न आ सकें। प्रदेश में नया आलू आने में अभी 10-15 दिन का समय लगेगा। अधिकारियों को उम्मीद है कि 2 से 3 दिन के भीतर आलू के दाम में उल्लेखनीय गिरावट आएगी। केंद्र सरकार के आलू को आयात करने का निर्णय भी इसमें प्रभावी भूमिका निभाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed