फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   state government to appeal in court over cut off issue in teachers recruitment case.

69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती : कटऑफ कम करने के फैसले पर खंडपीठ में अपील करेगी सरकार

Sun, 31 Mar 2019 10:56 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 31 Mar 2019 10:56 AM IST
विज्ञापन
state government to appeal in court over cut off issue in teachers recruitment case.
फाइल फोटो।

बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक विद्यालयों में 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में कटऑफ कम करने के इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ बेंच के आदेश के खिलाफ राज्य सरकार खंडपीठ में अपील करेगी।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग ने 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में सामान्य वर्ग के लिए 65 प्रतिशत और आरक्षित वर्ग (एससी, एसटी और ओबीसी ) के लिए 60 प्रतिशत कटऑफ निर्धारित की थी।
विज्ञापन

शिक्षामित्रों और कुछ अभ्यर्थियों की याचिका पर न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान की एकल पीठ ने शुक्रवार को दिए गए आदेश में विभाग की ओर से निर्धारित कटऑफ को रद्द कर दिया। एकल पीठ ने सामान्य वर्ग के लिए 45 और आरक्षित वर्ग के लिए 40 प्रतिशत कटऑफ निर्धारित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च न्यायालय के आदेश के बाद शिक्षामित्रों और अभ्यर्थियों को अप्रैल में नई कटऑफ से परिणाम जारी होने की उम्मीद थी। लेकिन, अब विभाग ने खंडपीठ में अपील करने का निर्णय किया है।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए योग्य शिक्षक जरूरी है

विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रभात कुमार ने बताया कि कटऑफ को लेकर एकल पीठ के आदेश के खिलाफ खंडपीठ में अपील की जाएगी। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए योग्य शिक्षक भी देना जरूरी है।

सर्वोच्च न्यायालय में स्पेशल अपील का भी विकल्प  
जानकारों का मानना है कि सरकार के पास विशेष अनुज्ञा याचिका के जरिए सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती देने का विकल्प भी खुला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed