फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   state government imposes ban on vhp sankalp sabha

विहिप की संकल्प सभा पर रोक, फोर्स तैनात

Tue, 15 Oct 2013 08:26 AM IST
विष्णु मोहन/लखनऊ
विष्णु मोहन/लखनऊ Updated Tue, 15 Oct 2013 08:26 AM IST
विज्ञापन
state government imposes ban on vhp sankalp sabha

विश्व हिंदू परिषद द्वारा 18 अक्टूबर को प्रस्तावित संकल्प सभा के आयोजन पर जिला प्रशासन द्वारा अनुमति न देने के फैसले के बाद फैजाबाद में बड़े पैमाने पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

विज्ञापन


आला अफसरों को अंदेशा है कि जिस तरह 84 कोसी परिक्रमा पर रोक लगने के बाद भी विहिप के कार्यकर्ता व अन्य लोग फैजाबाद पहुंचने की कोशिश कर रहे थे, उसी तरह इस बार भी न हो।
विज्ञापन


इसे लेकर आला अफसरों ने सोमवार शाम को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मातहतों को जरूरी निर्देश भी दिए।

संकल्प सभा पर प्रतिबंध के साथ ही इसे लेकर सरकार की तैयारियों के बारे में आईजी कानून-व्यवस्था राज कुमार विश्वकर्मा ने जानकारी दी।

आईजी ने कहा कि जिला प्रशासन ने इस आयोजन की अनुमति न देने का फैसला किया है। जिला प्रशासन के फैसले को प्रभावी रखने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी ने बताया कि इस मौके पर फैजाबाद को पांच अपर पुलिस अधीक्षक, दस पुलिस उपाधीक्षक, 50 इंस्पेक्टर, 50 सब इंस्पेक्टर, दस महिला सब इंस्पेक्टर, 300 कांस्टेबिल, 30 महिला कांस्टेबिल, पांच कंपनी पीएसी, ट्रैफिक पुलिस, एंटी साबोटाज टीम, फायर ब्रिगेड आदि मुहैया कराया गया है।

इसके अलावा रेंज के डीआईजी व जोन के आईजी का रिजर्व फोर्स भी इस मौके पर चौकस रखा गया है। जिससे किसी आवश्यकता पर अतिरिक्त बल तत्काल मुहैया हो सके।

हालांकि, जिलों की सीमाओं को सील करने की बात को आईजी ने नकारा लेकिन इतना जरूर माना कि जरूरत के मुताबिक बैरीकेडिंग आदि की गई है।

विश्वकर्मा ने बताया कि इस मौके पर रेलवे पुलिस को भी सचेत किया गया है और आवागमन के साधनों पर नजर रखी जा रही है। ताकि प्रतिबंध होने के बाद भी लोग वहां एकत्र न हो सकें।


इस सिलसिले में फैजाबाद सहित आस-पास के जिलों की स्थानीय अभिसूचना इकाइयों को भी चौकस रहने को कहा गया है।

अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं कि अगर किसी जिले से यह सूचना है कि वहां से कुछ लोग संकल्प दिवस के मौके पर फैजाबाद के लिए रवाना हुए हैं, तो इसकी सूचना तत्काल उच्च अधिकारियों को दी जाए।


यूपी की राजनीतिक हलचल, लखनऊ के हाल...यहां मिलेंगे लाइव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed