{"_id":"ef0cf5431978e584eee5e618daacaa27","slug":"state-employees-strike-lucknow-hospitals-lab-technicians","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकराल होगी हड़ताल, अस्पताल करेंगे 'त्राहिमाम'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकराल होगी हड़ताल, अस्पताल करेंगे 'त्राहिमाम'
मनीष कुमार सिंह/लखनऊ
Updated Thu, 14 Nov 2013 03:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी सरकार पर राज्य कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल का भले ही कोई असर न पड़ रहा हो, पर आम जनता शनिवार को त्राहिमाम करने लग सकती है।
विज्ञापन
राजधानी के सरकारी अस्पतालों में शनिवार 15 नवंबर से पैथोलॉजी की सभी जांचे पूरी तरह बंद हो जाएंगी।
अभी तक इमरजेंसी की होने वाली जांच भी शनिवार से बंद हो जाएगी।
पढ़िए: यहां पहले ही आ चुकी है आफत
लखनऊ के अलग-अलग सरकारी अस्पतालों में करीब 175 यूपी लैब टेक्नीशियन अपनी मांगों पर विचार न होने के चलते बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे।
इस वजह से सर्जिकल प्रोफाइल की होने वाली 15 जांचें बंद हो जाएंगी। इसके अलावा सभी अस्पतालों के ब्लड बैंक पर भी ताला लग जाएगा।
यह भी पढ़ें: हड़ताल की राह पर डॉक्टर भी जाने को तैयार
ये जानकारी यूपी लैब टेक्नीशियन के महामंत्री आईएन त्रिपाठी ने दी। टेक्नीशियन अपना विरोध जताने के लिए बलरामपुर, सिविल, लोहिया और डफरिन अस्पतालों में लगातार धरना जारी रखे हैं।
विज्ञापन
जरूर पढ़ें: अखिलेश सरकार को 860 करोड़ का नुकसान
विज्ञापन