{"_id":"5a1c0e934f1c1b8d698be24e","slug":"state-election-commission-taken-action-on-vote-list-mistakes","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची में खामियों को लेकर दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची में खामियों को लेकर दिए जांच के आदेश
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 27 Nov 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में रविवार को संपन्न हुए चुनाव में मतदाता सूची में गड़बड़ी की खबरों को चुनाव आयोग ने गंभीरता से लिया है। इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग ने मंडलायुक्त अनिल गर्ग को जांच कर 15 दिसंबर तक रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि रविवार उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान सम्पन्न हुआ था। इसी चरण में जनपद लखनऊ में नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के चुनावों में बड़ी संख्या में लोगों ने मतदाता सूची में नाम न होने की शिकायत की थी। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व एमएसएमई मंत्री कलराज मिश्र और लखनऊ के पूर्व मेयर दाऊ जी गुप्त जैसी बड़ी हस्तियों के नाम भी मतदाता सूची से गायब मिले थे।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक करीब सवा लाख लोग मतदाता सूची में नाम होने के चलते वोट डालने से वंचित हो गए। मीडिया ने भी इन खबरों को सोमवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया। आयोग ने इन्हीं खबरों का सज्ञान लेते हुए जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन