{"_id":"62ae25035b0e4e7ae63f8e88","slug":"startup-fair-held-in-aktu-center-of-excellence-will-be-built-in-every-part-of-the-state-speaker-said-patience-is-necessary-for-startup","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकेटीयू में लगा स्टार्टअप मेला : प्रदेश के हर हिस्से में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सिलेंस, वक्ता बोले- स्टार्टअप के लिए धैर्य जरूरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकेटीयू में लगा स्टार्टअप मेला : प्रदेश के हर हिस्से में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सिलेंस, वक्ता बोले- स्टार्टअप के लिए धैर्य जरूरी
Sun, 19 Jun 2022 12:48 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:48 AM IST
सार
शदाकत और उनकी टीम की ओर से दवाओं की डिलेवरी के लिए बनाए ड्रोन का प्रदर्शन किया गया। यह ड्रोन करीब 160 किलोमीटर तक आपात स्थिति में भी मरीज के पास दवाएं पहुंचा सकेगा। इस ड्रोन को दूर-दराज के क्षेेत्रों में मदद के लिए तैयार किया गया है।
विज्ञापन
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपर मुख्य सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक अरविंद कुमार ने कहा कि प्रदेश में तेजी से बुनियादी सुविधाएं बढ़ी हैं। स्टार्टअप का भी माहौल बन रहा है। सरकार प्रदेश के हर हिस्से में सेंटर ऑफ एक्सिलेंस शुरू करने जा रही है। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि (एकेटीयू) में भी ड्रोन के लिए सेंटर ऑफ एक्सिलेंस शुरू किया जाएगा। वे एकेटीयू में शनिवार को इनोवेशन हब की ओर से आयोजित स्टार्टअप मेले के दौरान आयोजित संवाद को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार कुछ नया करने वालों को हर तरह से सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है। तकनीकी संस्थानों के शिक्षकों की भी ये जिम्मेदारी है कि वे छात्रों की क्षमताओं को परखें और मदद करें। विशिष्ट अतिथि प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा कि स्टार्टअप के लिए धैर्य जरूरी है। बिना धैर्य के हम सफल नहीं हो सकते। उन्होंने बताया कि स्टार्टअप शुरू करने के दौरान बहुत सी चुनौतियां और नकारात्मक चीजें आएंगी, लेकिन इनसे डरना नहीं है।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार मिश्र ने कहा कि युवाओं को नौकरी करने वाला नहीं बल्कि, नौकरी देने वाला बनना चाहिए। प्रदेश में स्टार्टअप के प्रति युवाओं में चेतना आई है। इस दौरान सात बेहतर स्टार्टअप को सम्मानित किया गया। इसमें प्रथम पुरस्कार विजेता को एक लाख, द्वितीय को 75 हजार, तृतीय को 50 हजार का पुरस्कार दिया गया। वहीं अन्य विजेताओं को 25-25 हजार का पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में इंडियन बॉयोगैस एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव केडिया, कुलसचिव नंदलाल सिंह, वित्त अधिकारी जीपी सिंह, इनोवेशन एंड इंक्युबेशन डीन प्रो. संदीप तिवारी आदि मुख्यरूप से शामिल हुए।
विज्ञापन
हर जिले में होगा मेंटॉर, आईटी पार्क बनेगा
विशिष्ट अतिथि यूपीएलसी के एमडी कुमार विनीत ने बताया कि स्टार्टअप के लिए प्रदेश में ईको सिस्टम तैयार किया जा रहा है। जल्द ही प्रदेश के हर जिले में एक मेंटॉर रहेगा। हर मंडल में आईटी पार्क स्थापित किया जा रहा है। जिससे कि प्रदेश में जो जहां है उसे वहीं स्टार्टअप के लिए सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके।
ड्रोन से दवा पहुंचाना होगा आसान
शदाकत और उनकी टीम की ओर से दवाओं की डिलेवरी के लिए बनाए ड्रोन का प्रदर्शन किया गया। यह ड्रोन करीब 160 किलोमीटर तक आपात स्थिति में भी मरीज के पास दवाएं पहुंचा सकेगा। इस ड्रोन को दूर-दराज के क्षेेत्रों में मदद के लिए तैयार किया गया है।
डिजिटल गमले में पौधे रहेंगे सुरक्षित
शिवांगी और उनकी टीम ने डिजिटल गमला तैयार किया है। इसमें सेंसर लगे हुए हैं। जिससे कि पौधों को पानी, खाद आदि की जानकारी मिल सकेगी। यदि पौधे को कोई रोग लग रहा है तो उसकी भी जानकारी भी आसानी से हो सकेगी। इस गमले में पौधे पूरी तरह से सुरक्षित रहेंगे।
आर्मी के लिए खास ड्रोन
व्योम राजन सिंह और उनकी टीम ने आर्मी के लिए एक खास ड्रोन बनाया है। यह काफी छोटा और 30 मिनट तक उड़ान भरने में सक्षम है। इसमें लगा कैमरा रात में भी काम करेगा। यह पूरी तरह से जीपीएस से लैस है।