{"_id":"9d1aeae335f385f66b76938bb566523d","slug":"start-new-weekly-train-between-ahmedabad-to-lucknow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ से अहमदाबाद के बीच नई वीकली ट्रेन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ से अहमदाबाद के बीच नई वीकली ट्रेन शुरू
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 12 Nov 2014 09:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन ने रेल बजट में घोषित लखनऊ-अहमदाबाद नई वीकली एक्सप्रेस मंगलवार रात 10.40 बजे रवाना हुई। इसके संचालन से अहमदाबाद जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिली।
विज्ञापन
रेल प्रशासन द्वारा नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन (19401) अहमदाबाद से सोमवार को साज सज्जा के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई थी।
जो मंगलवार दोपहर 2.25 बजे लखनऊ पहुंची। वापसी में ट्रेन (19402) लखनऊ से रात 10.40 बजे प्रस्थान करके तीसरे दिन तड़के 4.00 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
साप्ताहिक ट्रेन मेहसाना, आनंदपुर, आबूरोड, सिरोही रोड, फालना, रानीए मारवार, बेवार, अजमेर, किशनगढ़, फलेरा, जयपुर, गांधीनगर, जयपुर, बांदीकुंई, भरतपुर, अछनेरा, मथुरा जंक्शन, मथुरा कैंट, हाथरस सिटी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, अनवरगंज, कानपुर सेंट्रल और उन्नाव रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन
मंगलवार को भी चलाए गए अभियान में 475 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया। जिनसे मौके पर ही सवा दो लाख रुपये किराया एवं जुर्माने वसूला गया। 16 बिना टिकट यात्रियों का चालान किया गया।
विज्ञापन
गोमती मेल सोमवार को चार घंटे लेट चारबाग स्टेशन पहुंची। सोमवार को दिल्ली से लखनऊ तक सफर करने वाले महेंद्र खंडेलवाल ने मंगलवार को बताया कि कहने को यह सुपर फस्ट ट्रेन है लेकिन एक्सप्रेस से भी बदतर है।
दिल्ली से कानपुर तक इस ट्रेन ने 11 ट्रेन को पास देने के लिए गति धीमी की गई। रात 9:30 बजे चारबाग स्टेशन पहुंचने वाली गोमती मेल सोमवार को रात 1:30 बजे गंतव्य तक पहुंची। महेंद्र ने उच्च अफसरों से शिकायत की है।