टी-20 गोल्ड कप में स्टारलेट्स ने बाजी मारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लू मून टी-20 गोल्ड कप में शुक्रवार को लखनऊ स्टारलेट्स ने आठ विकेट और शुभम क्लब ने चार विकेट से जीत दर्ज की।
रविकांत शुक्ला और धर्मेंद्र कुमार को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
एलडीएम स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में मनोज के 33 रनों और आकाश के 31 रनों की बदौलत अखिल इंफ्रा क्लब ने 20 ओवर में 119 रन बनाए।
अमित ने तीन विकेट चटकाए। जवाब में लखनऊ स्टारलेट्स ने रविकांत की 69 रनों की शानदार पारी की मदद से 15.5 ओवर में ही दो विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।
शुभम क्लब ने यूनिटी अकादमी को हराया
इसके अलावा एक अन्य मुकाबला यूनिटी अकादमी और शुभम क्लब के बीच खेला गया।
यूनिटी अकादमी ने नौ विकेट पर 97 रन बनाए। राहुल ने सर्वाधिक 40 रन जोड़े, जबकि धर्मेंद्र ने चार विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरे शुभम क्लब ने 19.1 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। विपिन ने 21 रनों का योगदान दिया।
एएससीए ने कोलकाता को हराया
एएससीए ने शुक्रवार को कोलकाता को तीन विकेट से हराते हुए ऑल इंडिया गधीर क्रिकेट ट्राफी में पूरे अंक हासिल किए।
सहारा स्टेट ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में कोलकाता ने दीपांकर के 60 रनों की बदौलत 128 रन बनाए। संदीप ने चार और मोहित एवं रोहित ने दो-दो विकेट लिए।
एएससीए की टीम ने सात विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। रनवीन ने सर्वाधिक 23 रनों का योगदान दिया।