फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ssp manzil saini will take strict actions towards women crime

बोलीं नई एसएसपी, लखनऊ में बाइक पर गश्त करेंगी महिला सिपाही

Thu, 19 May 2016 03:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 19 May 2016 03:25 PM IST
विज्ञापन
ssp manzil saini will take strict actions towards women crime
अगवानी करते पुल‌िस अफसर - फोटो : amar ujala

राजधानी की पहली महिला एसएसपी मंजिल सैनी ने कानून व्यवस्था और अपराध के मामलों में नेताओं का हस्तक्षेप नहीं बर्दाश्त करेंगी। सैनी ने इसके स्पष्ट संकेत दिए हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने बुधवार सुबह एसएसपी की कुर्सी संभालने के बाद पत्रकारों से बातचीत में अपनी प्राथमिकताएं और कार्यशैली पर चर्चा की। राजधानी के पुलिस अधिकारियों पर पड़ने वाले राजनैतिक दबाव और दखलंदाजी के सवाल पर उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि, ‘मैं इटावा में तैनात रही हूं और वहीं से राजधानी आई हूं।’ 
विज्ञापन


उनके इस जवाब ने पुलिसकर्मियों को संदेश दे दिया है कि नेताओं के दबाव में कोई काम नहीं होगा न ही दखलंदाजी बर्दाश्त की जाएगी।

एसएसपी मंजिल सैनी ने कहा कि पुलिस एक सर्विस है और पुलिसकर्मियों को सेवा भावना से काम करना होगा। सीनियर अधिकारी संवेदनशील हैं लेकिन थाना स्तर पर पुलिस की छवि अच्छी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यही वजह है पुलिस जनता का विश्वास नहीं जीत पाती है। थाना स्तर के पुलिसकर्मियों को जिम्मेदार और संवेदनशील बनाने के लिए अफसर औचक निरीक्षण करेंगे। दरोगा-सिपाहियों को छोटी-छोटी शिकायतों और समस्याओं के तत्काल निस्तारण के साथ ही अपराध को दर्ज करने के निर्देश दिए जाएंगे।

रोकेंगी महिला अपराध

ssp manzil saini will take strict actions towards women crime
मंज‌िल सैनी ने संभाली कुर्सी - फोटो : amar ujala

महिलाओं के प्रति अपराध के मामलों में तत्काल सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। एसएसपी ने कहा कि छेड़छाड़ और चेन स्नेचिंग की वारदातें रोकने के लिए बाइक पर महिला पुलिसकर्मियों का दस्ता भी गश्त पर उतारने की योजना है। 

पुलिसकर्मियों को महिला अपराधों से निपटने और छानबीन करने के लिए विशेष ट्रेनिंग की जरूरत है जिसके लिए इंतजाम किए जाएंगे। महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में काम कर रहे सामाजिक संगठनों की मदद भी ली जाएगी।

राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर सबसे ज्यादा शिकायतें हैं। वीवीआईपी इलाके भी जाम की चपेट में रहते हैं। इससे निपटने के लिए एसएसपी ने ट्रैफिक की रेग्यूलर मॉनीटरिंग की आवश्यकता जताई है। 

उन्होंने कहा कि एक मिनट के लिए भी लापरवाही हुई तो ट्रैफिक सिस्टम गड़बड़ा जाता है। शुरुआत में सर्वाधिक जाम वाले पांच-पांच चौराहे चिह्नित करके सुधार कराया जाएगा। ट्रैफिक के संसाधन बढ़ाए जाएंगे। ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पारंपरिक और आधुनिक पुलिसिंग को जोड़कर करेंगे काम

ssp manzil saini will take strict actions towards women crime
मंजिल सैनी - फोटो : amar ujala

एसएसपी ने कहा कि कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के लिए वह पारंपरिक और आधुनिक पुलिसिंग को जोड़कर काम करेंगी। 

मुखबिर तंत्र और गश्त-पिकेट की व्यवस्था विकसित करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरे और सर्विलांस सिस्टम की मदद ली जाएगी। पुलिसकर्मियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाया जाएगा। साइबर अपराध और अपराधियों से निपटने के नये गैजेट्स व तौर-तरीकों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

राजधानी में अपराध के ट्रेंड और अनसुलझी वारदातों को लेकर एसएसपी गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि केस पुराना हो जाता है तो खुलासे में दिक्कत आती है लेकिन डालीगंज में एटीएम बूथ पर तीन लोगों की हत्या कर कैश लूट की वारदात सबसे बड़ी चुनौती है। 

एसएसपी ने इसे खुद देखने की बात कही। उन्होंने कहा कि राजधानी में किस तरह के अपराध हो रहे हैं। सबसे ज्यादा अपराध किस थाना क्षेत्र में हैं। अपराधी बाहरी, घर के, परिचित या कर्मचारी हैं। अपराध की प्रवृत्ति क्या है। इसका अध्ययन करके कार्ययोजना बनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed