फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ssp launched shakti mobile team for the protection of women in lucknow

अब सीएम की एंटी रोमियो स्कवॉयड की जगह लेगी शक्ति मोबाइल टीम, ऐसे करेगी काम

Tue, 28 Aug 2018 12:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 28 Aug 2018 12:22 PM IST
विज्ञापन
ssp launched shakti mobile team for the protection of women in lucknow
डेमो
लखनऊ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने एंटी रोमियो स्क्वाएड को खत्म कर महिलाओं की हिफाजत और गुंडों की धरपकड़ को शक्ति मोबाइल टीम गठित की है। सभी थानाक्षेत्रों में ये टीमें सुबह सात बजे से स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर, मंदिर व अन्य भीड़ वाले स्थानों पर सक्रिय हो जाएंगी। दंगा नियंत्रक उपकरणों से लैस शक्ति मोबाइल टीम को कानून व्यवस्था से संबंधित समस्या पर भी कॉल किया जाएगा।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि स्कूल, कॉलेज, बाजार, पर्यटक स्थल, कोचिंग सेंटर, मॉल के आसपास भीड़ व महिलाओं की सुरक्षा को पुलिस की मौजूदगी के लिए एंटी रोमियो स्क्वाएड के स्थान पर शक्ति मोबाइल टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन


मॉडर्न पुलिस कंट्रोल रूम के अपर पुलिस अधीक्षक पूरे जिले की शक्ति मोबाइल टीम के नोडल अधिकारी होंगे, जबकि सर्किल स्तर पर क्षेत्राधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। थाने के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक या वरिष्ठ उपनिरीक्षक टीम के प्रभारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके साथ एक उपनिरीक्षक, आरक्षी चालक, दो आरक्षी व दो महिला आरक्षी रहेंगी। शक्ति मोबाइल टीमें सुबह 7 से 10 बजे तक इलाके में महिलाओं के शिक्षण संस्थान व मंदिरों के आसपास भ्रमण करेंगी। इस दौरान अवांछनीय गतिविधियों में लिप्त लोगों पर शिकंजा कसा जाएगा।

छात्राओं को देंगे कानून की जानकारी

ssp launched shakti mobile team for the protection of women in lucknow
एसएसपी कलानिधि नैथानी - फोटो : डेमो
छींटाकशी या छेड़खानी की शिकायत पर आरोपी को पहली बार कठोर चेतावनी दी जाएगी और दोबारा हरकत करने पर कानूनी कार्रवाई होगी। टीम पर महिलाओं, बच्चियों व छात्राओं से छींटाकशी व छेड़खानी पर पूरी तरह अंकुश लगाने की जिम्मेदारी होगी।

शक्ति मोबाइल टीम के सभी कर्मचारियों को शालीनता व दृढ़ता से ड्यूटी करने के आदेश दिए गए हैं। किसी भी व्यक्ति से मारपीट या अशोभनीय व्यवहार बर्दाश्त नहीं होगा।

टीम के पास सीयूजी मोबाइल व वीडियो कैमरा रहेगा। छेड़खानी व अन्य सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई होगी। टीम का एक कर्मचारी अवांछनीय तत्वों की वीडियोग्राफी करेगा, लेकिन किसी भी महिला, बच्ची या छात्रा की अनावश्यक रूप से वीडियोग्राफी नहीं की जाएगी। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा शक्ति मोबाइल टीम के प्रभारी की ओर से सभी बालिका विद्यालयों व कोचिंग सेंटर को चिह्नित कर प्रधानाचार्य व संचालक को अपना नाम व सीयूजी मोबाइल नंबर नोट कराया जाएगा।

रात 10 बजे तक सक्रिय रहेगी टीम 

ssp launched shakti mobile team for the protection of women in lucknow
डेमो
इसके अलावा टीम छात्राओं के साथ बैठक कर उन्हें नारी सुरक्षा के बारे में पुलिस एवं कानून में दिए प्रावधानों की जानकारी देगी। उन्हें निर्भय होकर अध्ययन के लिए आश्वस्त किया जाएगा। साथ ही डॉयल-100, वीमेन पावर लाइन-1090 व 181 के संबंध में जानकारी दी जाएगी।  

शक्ति मोबाइल टीम के महिला व पुरुष आरक्षी कॉलेज-कोचिंग सेंटर खुलने के समय सादे कपड़ों में कुछ दूरी पर खड़े होकर शोहदों पर नजर रखेंगे। उनसे दूरी बनाकर वर्दीधारी टीम रहेगी, ताकि इशारा मिलने पर शोहदों की धरपकड़ की जा सके।

टीम के वाहन के शीशे पर शक्ति मोबाइल के साथ संबंधित थाने का नाम लिखा जाएगा। क्षेत्राधिकारी शक्ति मोबाइल टीम के पर्यवेक्षण के साथ उनके सराहनीय कार्य को मीडिया के जरिये प्रचार कराएंगे। 

सुबह सात से 10 बजे तक शक्ति मोबाइल टीम स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर, मंदिरों के आसपास सक्रिय रहेंगी। दोपहर 12 से 3 बजे तक स्कूल, कॉलेज व कोचिंग सेंटर के पास शोहदों की धरपकड़ करेगी और शाम पांच से रात आठ बजे तक प्रमुख बाजार, मॉल व भीड़ वाले स्थानों पर सक्रिय रहेगी।

रविवार शाम चार बजे से रात दस बजे तक भीड़ वाले स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा का ध्यान रखेगी। इलाके के पार्कों के आसपास चक्कर काटकर अवांछनीय तत्वों पर अंकुश लगाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed