फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ssp kalanidhi naithani took action against two chowki incharge in lucknow

एसएसपी कलानिधि की सख्त कार्रवाई, वसूली व लापरवाही में दो चौकी प्रभारी के खिलाफ लिया ये एक्शन

Wed, 28 Nov 2018 01:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 28 Nov 2018 01:07 PM IST
विज्ञापन
ssp kalanidhi naithani took action against two chowki incharge in lucknow
कलानिधि नैथानी - फोटो : डेमो
लखनऊ में महकमे की फजीहत करा रहे मातहतों पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने सख्त कार्रवाई की है। काकोरी थाने के दुबग्गा चौराहे पर वाहनों से उगाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर चौकी प्रभारी अमित कुमार तिवारी को निलंबित और वसूली कर रहे पीआरडी के जवान पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


वहीं, आईएएस अफसर के घर चोरी के खुलासे में लापरवाही पर गोमतीनगर के उद्यान चौकी प्रभारी कृष्णबली सिंह को निलंबित किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दुबग्गा चौराहे पर खाकी वर्दीधारी के भूसे की गाड़ी से वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
विज्ञापन


पता चला कि इस चौराहे पर ट्रकों व अन्य भार वाहनों से वसूली का खेल धड़ल्ले से चलता है। आरोप लगा कि  पुलिसकर्मियों के इशारे पर होमगार्ड, पीआरडी के जवान व अन्य व्यक्तियों से वसूली कराई जाती है, ताकि किसी अधिकारी के अचानक आने या वीडियो रिकॉर्डिंग में वे खुद का बचाव कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते दुबग्गा चौकी प्रभारी अमित कुमार तिवारी को निलंबित करने के साथ मामले की जांच क्षेत्राधिकारी मोहनलालगंज को सौंपी गई है। वीडियो में उगाही करते नजर आए खाकी वर्दीधारी की पहचान पीआरडी के जवान राजकुमार के रूप में हुई। उसे नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है।

चोरी की वारदात का नहीं हो सका खुलासा

ssp kalanidhi naithani took action against two chowki incharge in lucknow
UP Police
वसूली में पुलिसकर्मियों की संलप्तिता के साक्ष्य मिलने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। इसी तरह, गोमतीनगर के विपिन खंड में आईएएस अफसरों की कॉलोनी सीएसआई टावर्स में वरिष्ठ आईएएस अफसर विशाल चौहान के घर चोरी का 10 महीने बाद भी खुलासा न कर पाने व चोरी की अन्य वारदातों की पड़ताल में लापरवाही पर उद्यान चौकी प्रभारी कृष्णबली सिंह को निलंबित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने सीएसआई टॉवर्स में ही राजनीतिक पेंशन विभाग के प्रमुख सचिव राजन शुक्ला के घर के ताले तोड़कर लाखों की चोरी हुई थी। इसकी तफ्तीश गोमतीनगर प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकी सिंह को सौंपी गई थी।

क्राइम ब्रांच भी चोरों का पता लगाने में जुटी लेकिन वारदात का खुलासा नहीं हो सका है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चोरी के मुकदमों की विवेचना की समीक्षा में चौकी प्रभारी कृष्णबली सिंह की लापरवाही उजागर हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed