{"_id":"5bde55f9bdec22696d7819bf","slug":"ssp-kalanidhi-naithani-inspection-of-lucknow-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात लगी एसएसपी की क्लास, अलीगंज इंस्पेक्टर को पैदल भेजा थाने, दो लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर रात लगी एसएसपी की क्लास, अलीगंज इंस्पेक्टर को पैदल भेजा थाने, दो लाइन हाजिर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 04 Nov 2018 07:44 AM IST
विज्ञापन
कलानिधि नैथानी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में कानून व्यवस्था के बिगड़ते हालात को देखते हुए एसएसपी कलानिधि नैथानी ने शनिवार देर रात करीब एक बजे शहर के थानों का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान कई चौकी इंचार्ज ड्यूटी से नदारद मिले। एसएसपी ने थाना अलीगंज, थाना महानगर और थाना हसनगंज के थाना प्रभारियों व थाने के समस्त निरीक्षक व उप निरीक्षक को कपूरथला चौराहे पर बुलाकर हाजिरी रजिस्टर चेक किया गया।
इस दौरान थाना अलीगंज के कुछ उप निरीक्षक अनुपस्थित पाए गए जिनके विरुद्ध गैर हाजिरी रपट अंकित की गई। इसके साथ ही थाना अलीगंज के प्रभारी निरीक्षक को अपने थाने के अधिकारियों को सूचित नहीं करने व शिथिल पर्यवेक्षण के चलते लाइन हाजिर कर दिया गया। एसएसपी ने उन्हें पैदल ही अलीगंज थाने जाने का आदेश दिया।
उनकी जगह एंटी डकैती सेल प्रभारी फरीद अहमद को अलीगंज इंस्पेक्टर नियुक्त किया गया है। फरीद अहमद ने राज भवन के पास हुए लूट कांड के खुलासे में अहम भूमिका निभायी थी।
विज्ञापन
वहीं अलीगंज थाने के एक सिपाही को दिवाली गिफ्ट के तौर पर दस हजार रुपए की मांग करने की शिकायत पर लाइन हाजिर कर दिया गया। इसकी शिकायत एसएसपी के बैचमेट ने की थी, जो कि अन्य जनपद में नियुक्त हैं।